फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   crime

चाचा की पत्थर से कुचलकर की हत्या, खेत में आने से मना करने पर दिया घटना को अंजाम, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 25 May 2020 09:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
crime
राठ के नंदना गांव में घटना स्थल पर मौजूद पुलिस फोर्स व ग्रामीण - फोटो : HAMIRPUR
राठ (हमीरपुर)। खेत में लगे नलकूप पर सो रहे वृद्ध किसान की उसके भतीजे ने पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी। सुबह घटना की जानकारी होने पर गांव में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

नदना गांव निवासी परमेश्वरी दयाल राजपूत (65) के नाम करीब चार बीघा कृषि भूमि है। जिस पर नलकूप लगा है। वह सब्जी की खेती कर परिवार का भरण पोषण करता था। वह रात में घर से खाना खाकर नलकूप पर सोने गए थे।
विज्ञापन

रविवार रात वह अमरूद के पेड़ के नीचे सो रहे थे। किसान के पुत्र एलेंद्र ने बताया रात में उसका चचेरा भाई देवसिंह पुत्र दयाशंकर खेत पर पहुंचा। गहरी नींद में सो रहे पिता परमेश्वरीदयाल पर पत्थर से हमला कर मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह जब वह खेत पर चार्जिंग पर लगा अपना ई रिक्शा लेने पहुंचा तो पिता को मृत पड़ा देखा। बताया रात में करीब 10 बजे उसका चचेरा भाई घर से गया था। करीब बारह बजे लौटकर आया। शक के आधार पर देव सिंह से पूछताछ की तो उसने हत्या कबूल की।

पहले पानी पिया, फिर की हत्या
परमेश्वरीदयाल के पुत्र एलेंद्र (28) ने बताया रविवार रात करीब 10 बजे उसका चचेरा भाई देवसिंह खेत पर पहुंचा। पिता से नलकूप की कोठी की चाभी मांगकर पानी पिया। इसके कुछ देर बाद पत्थर से कुचलकर पिता की हत्या कर दी। उसने बताया पिता ने आरोपी को कई बार खेत पर आने से मना किया था। जिसके चलते वह रंजिश मानता था। कोतवाल मनोज शुक्ला ने कहा एलेंद्र की तहरीर पर चचेरे भाई देव सिंह के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed