{"_id":"619be3eef5cd4d0edd0084aa","slug":"crime-hamirpur-news-hamirpur-hamirpur-news-knp6655040129","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता मछुवारे का शव बेतवा नदी में तैरता मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता मछुवारे का शव बेतवा नदी में तैरता मिला
विज्ञापन
हमीरपुर। शहर कोतवाली के चंदुलीतीर गांव निवासी अधेड़ का शव पुलिस ने बेतवा नदी से बरामद किया है। वह पांच दिनों से लापता था। पोस्टमार्टम में उसकी डूबकर मौत होने की पुष्टि हुई है।
चंदुलीतीर गांव निवासी रामजश (55) बेतवा नदी में मछली का शिकार करता था। बीते 15 नवंबर से वह लापता था। परिजन उनकी तलाश करने के बाद शनिवार को शहर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस को बेतवा नदी के पुल के नीचे शव उतराने की सूचना मिली। इस पर पुलिस ने उसकी शिनाख्त के लिए परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने रामजश के रूप में उसकी पहचान की।
कुरारा थानाक्षेत्र के क्योटरा निवासी राकेश ने बताया कि ससुर मछली का शिकार करने के कारण दो तीन दिन में घर आते थे। बेतवा नदी में मिले शव की पहचान करने पहुंचे तो उनके ससुर का ही था। उन्होंने जाल में फंसकर नदी में डूबने की आशंका जताई। कोतवाल ने बताया कि सूचना पर बेतवा नदी में मिले शव की रामजश के रूप में शिनाख्त हुई है। (संवाद)