फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   crime,hamirpur news,hamirpur

पत्नी पर पति की हत्या का आरोप

Mon, 22 Nov 2021 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
crime,hamirpur news,hamirpur
राठ। कोतवाली क्षेत्र के कैंथी गांव निवासी युवक की दिल्ली में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पिता ने बहू व बहू के बहनोई पर हत्या का आरोप लगाया है। बहू की शिकायत पर पुलिस की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार हुआ।
विज्ञापन

कैंथी निवासी रामपाल अहिरवार ने बताया कि 25 फरवरी 2020 को उनके पुत्र पवन कुमार (22) की शादी कुलपहाड़ थाने के अकौना गांव निवासी रोशनी के साथ हुई थी। दो माह पूर्व पवन व रोशनी दिल्ली में मजदूरी करने गए थे। रोशनी के माता पिता व उनकी पुत्री किरन भी दिल्ली में रहते थे। दिवाली पर वे लौट आए थे। 18 नवंबर की रात उन्हें सूचना मिली कि उनके पुत्र पवन ने फांसी लगा ली है। वे दिल्ली पहुंचे तब तक शव का पोस्टमार्टम हो चुका था।
विज्ञापन

रामपाल ने आरोप लगाया कि बहू रोशनी व बहू के बहनोई ने मिलकर पवन की हत्या की है। आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को साड़ी के फंदे से लटका दिया। मृतक की बहन किरन ने थाना बेगमपुर में रोशनी व उनके बहनोई के खिलाफ हत्या की तहरीर दी। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की बात कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोशनी का कहना है कि पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। नंदोई पर मारपीट का आरोप लगाते हुए कोतवाली में शिकायत की थी। इस पर रविवार को पुलिस की मौजूदगी में गांव में अंतिम संस्कार हुआ। पिता रामपाल अहिरवार ने दिल्ली के मुख्यमंत्री को पत्र भेज इकलौते पुत्र की हत्या में बहू व उसके बहनोई के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed