फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   crime,hamirpur news,hamirpur

हत्या मामले में पुलिस पर कार्रवाई न करने से नाराज परिजनों ने लगाया जाम

Mon, 08 Nov 2021 10:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
crime,hamirpur news,hamirpur
शहर के सिटी फारेस्ट के निकट हमीरपुर कालपी फोरलेन पर जाम लगाए मृतक के परिजनों को समझाते एएसपी अनूप - फोटो : HAMIRPUR
हमीरपुर। शहर के ब्रह्मा डेरा मोहल्ले में रुपयों के लेनदेन में मारपीट के बाद रविवार को अस्पताल में घायल के दम तोड़ने के मामले में पुलिस के रवैये पर परिजन बिफर गए। सोमवार को आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर कालपी-हमीरपुर रोड पर जाम लगा दिया। अधिकारियों के समझाने पर करीब आधा घंटे बाद जाम खोला गया।
विज्ञापन

शहर के ब्रह्मा डेरा मोहल्ला निवासी पार्वती ने बताया कि बीते 5 नवंबर को रुपयों के लेनदेन में पारिवारिक राजाराम व उनके तीन पुत्रों ने पति अरविंद व ससुर शिवनारायन पर लाठी डंडों से हमला कर गंभीर घायल कर दिया। जिला अस्पताल में भर्ती ससुर शिवनारायण को चिकित्सकों ने कानपुर रेफर किया था, वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बताया कि राजाराम व उनके पुत्र धर्मेंद्र, सोलंकी व छोटे के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की है। वे खुलेआम घूमकर उन्हें धमकी दे रहे हैं। पुलिस को बताने के बाद भी कार्रवाई न करने से नाराज परिजनों ने सिटी फारेस्ट के पास फोरलेन पर जाम लगा दिया। सूचना पर नगर पालिका चेयरमैैन कुलदीप निषाद, अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार व एडीएम रमेशचंद्र पहुंचे। उन्होंने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। जाम लगने से बड़ी संख्या में वाहनों का आवागमन बंद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed