{"_id":"61817b50d01dfc35bf6d5f84","slug":"crime-hamirpur-news-hamirpur-hamirpur-news-knp661966347","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार आरोपी गिरफ्तार, चोरी की 12 बाइक बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार आरोपी गिरफ्तार, चोरी की 12 बाइक बरामद
विज्ञापन
सुमेरपुर पुलिस की गिरफ्त में नीचे बैठे बाइक चोर आरोपी व बरामद बाइकें।
- फोटो : HAMIRPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर/सुमेरपुर। थाना क्षेत्र सुमेरपुर में पुलिस और स्वाट टीम ने चोरी की 12 बाइकों के साथ चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। एसपी ने बताया कि बाइकें कानपुर और फतेहपुर से चोरी की गईं थी।
एसपी कमलेश दीक्षित ने मंगलवार को बाइक चोरी की वारदात का खुलासा किया। बताया कि सुमेरपुर थाना पुलिस और स्वाट टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रिमझिम फैक्टरी के पीछे चोरी की बाइकों के साथ बदमाश मौजूद हैं। स्वाट टीम ने पुलिस के साथ फैक्टरी के पीछे के एरिया की घेराबंदी की। चार बदमाशों को पकड़ा, उनके पास से चोरी की 12 बाइकें बरामद हुईं। बदमाशों की पहचान हरिकिशन उर्फ हरिया निवासी मिलकीपुर ऊदल चौके कोतवाली महोबा, भरत कुमार तिवारी व हीरा बेरिया निवासी भरसवां थाना बिवांर और राजेंद्र कुरील निवासी मोहल्ला मलिकपुर थाना जहानाबाद जनपद फतेहपुर शामिल हैं। हरिकिशन के पास से तमंचा और दो कारतूस व मोबाइल बरामद हुए हैं।
पूछताछ में बदमाशों ने सभी बाइकें फतेहपुर और कानपुर से चोरी करने की बात कबूली है। चारों के खिलाफ सुमेरपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। कार्रवाई करने वाली टीम में सुमेरपुर एसओ वीरेंद्र प्रताप सिंह, स्वाट टीम प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार राय, रामबाबू यादव, नंद किशोर यादव, अंजनी कुुमार यादव आदि रहे।
विज्ञापन
हरिया पर तीन थानों में दर्ज हैं मुकदमे
हरिकिशन उर्फ हरिया के खिलाफ महोबा थाने में छह आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। शहर कोतवाली में एक और कानपुर के नौबस्ता थाने में एक मुकदमा दर्ज है। उस पर गैंगस्टर और आर्म्स एक्ट जैसी गंभीर धाराएं भी लगाई गईं हैं।
टीम को 10 हजार रुपये पुरस्कार मिला
एसपी ने गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर चोरी की 12 बाइकें बरामद करने वाली पुलिस और स्वाट टीम को 10 हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की है।
फोटो-02 एचएएमपी- 4 पुलिस की गिरफ्त में बाइक चोरी करने वाले आरोपी। संवाद