{"_id":"61705945e2cfc00c9a0487c1","slug":"crime-hamirpur-news-hamirpur-hamirpur-news-knp6593813165","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरौती की सूचना से परेशान सिपाही ने जताई बेटे के अपहरण की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरौती की सूचना से परेशान सिपाही ने जताई बेटे के अपहरण की आशंका
विज्ञापन
देवांक।
- फोटो : HAMIRPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। रविवार को कोचिंग जाने की बात कह घर से निकला सिपाही का बेटा लापता हो गया। मंगलवार की शाम बेटे के व्हाटसएप से पांच लाख रुपये की फिरौती व आधार कार्ड मांगने के बाद से परेशान परिजन अपहरण की आशंका जात रहे हैं। इधर, पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार दीक्षित का कहना है कि किशोर मोबाइल खेलने का आदी है। पुलिस की चार टीम भेजी गई हैं, जल्द ही सकुशल ले आने की बात कही है।
पुलिस लाइन में तैनात सिपाही रामशंकर पटेल इन दिनों न्यायालय परिसर की सुरक्षा की ड्यूटी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि रविवार शाम उनका 15 वर्षीय पुत्र देवांग पटेल कोचिंग पढ़ने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद घर नहीं लौटा। देवांग कुछेछा स्थित महर्षि विद्या मंदिर में कक्षा नौ का छात्र है। पूछताछ की तो पता चला कि उस दिन कोचिंग बंद थी। सोमवार को सिपाही ने कोतवाली में देवांग के लापता होने की सूचना दर्ज कराई है।
देवांग के पिता का कहना है कि उनके मोबाइल पर मंगलवार शाम पौने सात बजे व्हाट्सएप संदेश आया जिसमें पांच लाख रुपये की फिरौती मांगी गई। सिपाही आलाधिकारियों से गुहार लगा रहा है।
विज्ञापन
उधर, पुलिस लाइन कालोनी के आवास पर बुधवार को देवांश के घर ताला लगा मिला। पड़ोसी महिलाओं ने कहा उनकी मम्मी चौरादेवी मंदिर गई हैं। सिपाही ने मोबाइल पर कहा वह परेशान हैं कुछ देर बाद बात करेंगे।
एसपी कमलेश कुमार दीक्षित ने कहा कि देवांग के लापता होने पर गुमशुदगी दर्ज है। कहा किशोर मोबाइल पर गेम खेलने का शौकीन है। किशोर के मोबाइल से मैसेज आया है जिसमें आधार कार्ड के साथ पांच लाख की डिमांड की गई है। पुलिस की चार टीमें भेजी गई हैं। किशोर के पटना की लोकेशन मिल रही है। कहा जल्द ही पुलिस लेकर आ जाएगी।