{"_id":"6165dedb8ebc3e1fe27a4d9e","slug":"crime-hamirpur-news-hamirpur-hamirpur-news-knp657956097","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवी पंडाल के पंडा पर जान लेवा हमला करने से भक्तों में मची भगदड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवी पंडाल के पंडा पर जान लेवा हमला करने से भक्तों में मची भगदड़
विज्ञापन
सरीला अस्पताल में भर्ती घायल सुरेश।
- फोटो : HAMIRPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरीला (हमीरपुर)। जरिया थानाक्षेत्र के खेड़ा शिलाजीत गांव में देवी पंडाल में पूजा अर्चना के दौरान दबंगों ने पुरानी रंजिश में पंडा बने युवक पर कुल्हाड़ी, फरसे से हमला कर दिया। आरोप है दबंगों ने असलहों से फायर भी किए। इसमें युवक घायल हो गया। अचानक हुई घटना से भक्तों में भगदड़ मच गई। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
खेड़ा शिलाजीत निवासी दिलीप कुमार ने बताया कि मोहल्ले में देवी प्रतिमा स्थापित है। इसमें उनके भाई सुरेश (25) पंडा बने हैं। सोमवार रात करीब 10 बजे भगत सिंह छह साथियों के साथ वहां पहुंचे। आरोप है कि दबंग ने सुरेश पर कुल्हाड़ी व फरसे से हमला कर दिया। इस दौरान असलहों से दो फायर भी किए। सिर में छर्रे लगने से सुरेश घायल हो गया। कमेटी के लोगों द्वारा ललकारने पर दबंग भाग निकले। दुर्गा पंडाल कमेटी के लोगों ने घायल को राठ सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से मेडिकल कॉलेज, झांसी रेफर कर दिया।
दिलीप ने बताया कि भगत गुजरात का हिस्ट्रीशीटर है। पिछले साल दशहरे पर भगत का उनके चाचा छत्रपाल से विवाद हो गया था। इस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। इससे वह रंजिश मानता है।
विज्ञापन
प्रभारी थानाध्यक्ष चौकी प्रभारी सरीला शरद चंद पटेल ने बताया कि गोली लगने की बात झूठी है। दो पक्षों में मारपीट हुई थी। सुरेश के भाई दिलीप की तहरीर पर भगत व उसके भाई, पिता सहित पांच के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है।