{"_id":"61647fee8ebc3e762a67589a","slug":"crime-hamirpur-news-hamirpur-hamirpur-news-knp657744315","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवी पंडाल में मारपीट व फायरिंग, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवी पंडाल में मारपीट व फायरिंग, एक घायल
विज्ञापन
हमीरपुर। राठ क्षेत्र में जरिया थाने के खेड़ा शिलाजीत गांव में देवी पंडाल में पहुंचे दबंगों ने पुरानी रंजिश के चलते युवक पर कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया। आरोप है दबंगों ने असलहों से फायर किए जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
खेड़ा शिलाजीत गांव निवासी दिलीप कुमार ने बताया कि मोहल्ले में देवी प्रतिमा स्थापित है। इसमें उनके भाई सुरेश (25) पंडा बने हैं। सोमवार रात करीब 10 बजे गांव निवासी भगत सिंह छह लोगों के साथ देवी पंडाल में पहुंचा। आरोप है कि दबंग ने सुरेश पर कुल्हाड़ी व फरसों से हमला बोल दिया। मारपीट करने के साथ ही अवैध असलहों से दो फायर किए। दिलीप ने बताया फायरिंग में भाई सुरेश के सिर में छर्रे लगने से वह घायल हो गए।
कमेटी के लोगों द्वारा ललकारने पर मारपीट करने वाले भाग गए। बताया कि आरोपी गुजरात का हिस्ट्रीशीटर है जिसका पिछले दशहरे पर चाचा छत्रपाल से विवाद हो गया था। शिकायत करने पर पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया था। इससे वह इन लोगों से रंजिश मानता है। दुर्गा पंडाल कमेटी के लोगों ने घायल को राठ सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
जरिया थानाध्यक्ष राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि गोली नहीं चली है। युवक को लाठी डंडों से पीटा गया है। इसमें उसके सिर में गंभीर चोटें आई हैं।