फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   crime,hamirpur news,hamirpur

दरोगा का शव आते ही मचा कोहराम

Sat, 02 Oct 2021 12:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
crime,hamirpur news,hamirpur
शहर के गौरादेवी नई बस्ती में अतिरिक्त एसडीएम संजीव कुमार शाक्य को ज्ञापन देते मृतक एसआई शिशुपाल ? - फोटो : HAMIRPUR
हमीरपुर। जालौन में रेलवे ट्रैक के किनारे मिले शहर निवासी आरपीएफ सब इंस्पेक्टर का शव घर आते ही कोहराम मच गया। बेटे ने पिता की हत्या का आरोप लगाते हुए डीएम को शिकायती पत्र दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर के साथ चोंटों के निशान पाए गए हैं।
विज्ञापन

जालौन के एट रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर गुरुवार सुबह गुजर रहे प्वाइंट मैन को शव दिखाई दिया था। उसने स्टेशन मास्टर को सूचना दी और कुछ ही देर में जीआरपी व थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मृतक की जेब से मिले आई कार्ड से उनकी शिनाख्त शहर के कालपी चौराहा मोहल्ला निवासी शिशुपाल सिंह भदौरिया (46) के रूप में हुई थी। मृतक के पिता सेवानिवृत्त शिक्षक नारायण सिंह भदौरिया ने बताया कि उनका पुत्र शिशुपाल आरपीएफ में सब इंस्पेक्टर पद पर पुणे में तैनात था। वह 21 सितंबर को छुट्टी लेकर घर के लिए निकला था। आरोप लगाया कि उनके बेटे की हत्या कराई गई है। कहा कि बीते 21 सितंबर को वह छुट्टी लेकर घर आ रहा था पर वह घर नहीं पहुंच सका।
विज्ञापन

पिता के मुताबिक बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट 25 सितंबर को शहर कोतवाली में दी थी। पुलिस ने कानपुर में लोकेशन होने की बात कह कर टहला दिया था। कहा कि अगर आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की गई तो उनके परिवार की हत्या हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, जालौन में हुए पोस्टमार्टम में सिर में गहरी चोट का जिक्र है। साथ ही उनकी चार पसलियां टूटी होना पाया गया है। कोतवाल मनोज कुमार शुक्ला का कहना है कि घटना जालौन में हुई है। इस मामले से उनका कोई लेना देना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed