{"_id":"615207978ebc3e02db47a7c9","slug":"crime-hamirpur-arrest-hamirpur-news-knp654724188","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस टीम पर बदमाशों ने की फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस टीम पर बदमाशों ने की फायरिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राठ। लूट की दो घटनाओं में वांछित आरोपियों को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने घेराबंदी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से तमंचे, कारतूस और चोरी की तीन बाइकें बरामद की हैं।
एसपी कमलेेश दीक्षित ने घटना की जानकारी देते हुए बताया राठ व मुस्करा क्षेत्र में हुई लूट की घटनाओं में वांछित आरोपियों की सूचना पर पुलिस टीम गायत्री नगर स्थित एक मकान में पहुंची। जहां बदमाशों ने पुलिस टीम को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। अपना बचाव कर पुलिस ने घेराबंदी की और चार बदमाशों को दबोच लिया। पकड़े गए बदमाशों ने अपना नाम साहिल खान निवासी पठानपुरा, हरेंद्र कुमार राजपूत निवासी कंधौली थाना मुस्करा, फिरोज निवासी रामबाग बुधौलियाना और प्रशांत नाई निवासी जखेड़ी गांव के हैं।
पुलिस ने चारों आरोपियों के कब्जे से एक-एक तमंचा, दो-दो कारतूस, चार मोबाइल और इनकी निशानदेही पर पुलिस ने तीन बाइकें बरामद की हैं। कोतवाल राजेशचंद्र त्रिपाठी ने बताया पकड़े गए आरोपियों ने 24 सितंबर की रात रिछा थाना पनवाड़ी जनपद महोबा से घर लौट रहे कस्बे के लुधियातपुरा निवासी चंद्रशेखर को संकट मोचन मंदिर के पास रोक लिया था। जबरन तीन हजार रुपये और जरूरी कागजात लूट कर ले गए थे। वहीं पान बेचकर घर लौट रहे बिहुंनीखुर्द गांव निवासी जगदीश प्रसाद चौरसिया के साथ मारपीट कर आरोपी बाइक लूट कर ले गए। टीम में दरोगा रामकिशन यादव, प्रमोद त्रिपाठी, दीपक त्रिपाठी, अरविंद पाल, सिपाही कमल कुमार, हर्ष नारायण और महिला कांस्टेबल शिवांगी सिंह रहीं।
विज्ञापन
मुठभेड़ में दो चोरों को पकड़ा
सरीला। जरिया पुलिस ने मुठभेड़ में चोरी की घटना के वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का माल समेत दो असलहे व घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। जबकि एक आरोपी मौके से भागने में सफल रहा। थाना प्रभारी राजेश कुमार वर्मा ने बताया राठ जलालपुर मार्ग पर अमूंद व उमरिया के बीच बने नाले के रपटा पुल के पास चेकिंग के दौरान एक बाइक रोकने पर उस पर सवार लोगों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। पुलिस टीम ने बचाव करते हुए घेराबंदी कर दो युवकों को पकड़ लिया। पूछे जाने पर दोनों ने अपना नाम जितेंद्र कुमार राजपूत निवासी रिगवारा कला व हेमेंद्र राजपूत निवासी अतरौलिया कस्बा कोतवाली राठ बताया। उनके पास से दो असलहे व घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की। साथ ही उनकी निशानदेही पर चोरी का माल भी बरामद किया। वहीं एक आरोपी रामेश्वर उर्फ रामू तिवारी निवासी हरसुंडी थाना जलालपुर मौके से भागने में सफल रहा। (संवाद)
युवक को तमंचे व गांजे संग पकड़ा
सरीला। चिकासी पुलिस ने चेकिंग के दौरान किशुन कुमार निवासी चिकासी को तमंचा व आठ सौ ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट व नारकोटिक्स अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। वहीं भरुआसुमेरपुर में एक मुकदमे में दो साल से फरार चल रहे आरोपी इंगोहटा निवासी पलटू खंगार को फैक्टरी एरिया चौकी इंचार्ज रामबाबू यादव ने गिरफ्तार किया है। (संवाद)