फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   crime,hamirpur,arrest

दस हजार इनामी को गिरफ्तार किया

Wed, 25 Aug 2021 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
crime,hamirpur,arrest
मौदहा (हमीरपुर)। परछा गांव में 28 जून की सुबह करीब 10 बजे ताबड़तोड़ गोलीबारी कर मां, बेटे को घायल करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पर एसपी ने दस हजार का इनाम घोषित किया था। आरोपी पर हत्या सहित 12 जघन्य मामले दर्ज हैं। परछा गांव में 28 जून की सुबह करीब दस 10 बजे गांव निवासी सुम्मा ने बाबू व अन्य साथियों के साथ मिलकर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी।
विज्ञापन

जिसमें आकिब व उनकी मां ताहिरा गोली लगने से घायल हुए थे। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। मुख्य आरोपी सुम्मा व उनके साथी फरार फरार चल रहे थे। मुख्य आरोपी के खिलाफ कोतवाली में 12 संगीन मामले दर्ज हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार दहशत में था। मंगलवार को पीड़ित पक्ष ने एसपी कमलेश दीक्षित से मिलकर न्याय की गुहार लगाई तो पुलिस ने दस हजार के इनामी सुम्मा को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed