फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   crime,fraud,hamirpur news

बैनामा कराने गए दंपति से टप्पेबाजी

Wed, 10 Feb 2021 06:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 06:56 PM IST
विज्ञापन
crime,fraud,hamirpur news
मौदहा तहसील में घटना की जानकारी देती गोमती व उसका बेटा राजेंद्र। संवाद - फोटो : HAMIRPUR
मौदहा (हमीरपुर)। सेवानिवृत्त शिक्षक अपनी पत्नी के साथ बुधवार को बैनामा कराने तहसील गए थे। जहां वह टप्पेबाजी के शिकार हो गए। टप्पेबाज उनका 2.65 लाख रुपये, चेकबुक समेत अन्य सरकारी दस्तावेज से भरा बैग लेकर गायब हो गया। कस्बे में आए दिन होने वाली टप्पेबाजी की घटनाओं से लोग दहशत में हैं। पुलिस मामले में सीसीटीवी फुटेल खंगालने में जुटी है।
विज्ञापन

विकासखंड के सिसोलर गांव निवासी गोमती अपने सेवानिवृत्त पति कृष्णबिहारी के साथ बुधवार करीब ढाई बजे तहसील आईं थी। उन्हें गांव निवासी सूरजबली की जमीन का बैनामा कराना था। बैनामा के लिए शिक्षक ने मौदहा कस्बे के स्टेट बैंक से दो लाख पैंसठ हजार रुपये निकाले थे और स्टांप खरीदने के लिए अधिवक्ता कृष्ण कुमार यादव के बस्ते पर गए। पीड़ित गोमती व उनके पति कृष्णबिहारी ने बताया है जैसे ही रुपये से भरा कपड़े का झोला उन्होंने अधिवक्ता के बस्ते में रखा। वैसे ही पीछे लगा टप्पेबाज नजर चूकते ही रुपयों से भरा झोला पार कर दिया।
विज्ञापन

झोले के गायब होते ही दंपति बदहवास हो गए। उसमें रुपयों के अलावा आधार कार्ड, पैनकार्ड, पासबुक, चेकबुक व अन्य कागजात थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी के फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। कोतवाल मनोज कुमार पांडेय ने बताया अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। अधिवक्ता कृष्ण कुमार यादव ने बताया एक करीब तेरह साल का दुबला सा युवक था। जो बैंक से ही उनके पीछे लगा था। पुलिस बैंक के सीसीटीवी से फुटेज के आधार पर तलाश कर रही है।

मौदहा तहसील में घटना की जांच करती पुलिस। संवाद

मौदहा तहसील में घटना की जांच करती पुलिस। संवाद- फोटो : HAMIRPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed