{"_id":"615206ab8ebc3efd5c0f1fdb","slug":"crime-firing-hamirpur-hamirpur-news-knp6547238137","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक पर फायर झोंका, पत्नी जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक पर फायर झोंका, पत्नी जख्मी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। मौदहा में रविवार रात उपरौस स्थित इमामचौक वक्फ बोर्ड कमेटी के विवाद में कमेटी के पूर्व सचिव के पुत्र को जान से मारने के इरादे से लोगों ने फायर झोंक दिया। मगर वह तो बच गए, लेकिन उनकी पत्नी के गर्दन में गोली लगने से घायल हो गईं। महिला को सीएचसी से सदर अस्पताल रेफर किया गया है। महिला के पति की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
उपरौस निवासी अरशद मुकीम ने मौदहा कोतवाली में तहरीर देकर बताया रविवार रात वह अपनी पत्नी आरफाबानो (25) के चाचा के घर से लौटकर मराठीपुरा स्थित घर पहुंचे। वह दरवाजे का ताला खोल रहे थे। तभी नगर के इकबाल महतो व उनके भाई जावेद महतो, रफीकउद्दीन उर्फ पिंटू और मुनीर अहमद ने अवैध असलहों से उन पर फायरिंग कर दी। जिसमें वह तो बाल-बाल बच गए, लेकिन एक गोली उनकी पत्नी आरफा के गले में लग गई। जिससे आरफा जमीन पर गिर पड़ी। इसके बाद हमलावर गालीगलौज कर भाग निकले।
आधी रात हुई फायरिंग से मोहल्ले के लोगों में दहशत फैल गई। अरशद ने अपने परिजनों की मदद से घायल आरफा को लहूलुहान हालत में सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सक ने उनकी हालत नाजुक देख सदर अस्पताल रेफर कर दिया। अरशद मुकीम की तहरीर पर इकबाल महतो, जावेद महतो, रफीकउद्दीन उर्फ पिंटू व मुनीरउद्दीन के खिलाफ पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू की है। उधर पीड़ित का आरोप है इलाज के लिए पत्नी को अस्पताल ले जाने के बाद उनके घर का ताला तोड़कर सामान अस्त व्यस्त कर 18 हजार रुपये निकाल लिए गए हैं। कोतवाल पवन कुमार पटेल ने बताया पीड़ित के घर पुलिस लगाई गई है। चोरी की शिकायत निराधार है। वहीं आरोपी पक्ष के रफीक का कहना है उनके पिता ने वक्फ बोर्ड संपत्ति में घोटाला करने पर विरोध करते रहे हैं। वह पूर्व में एसपी को ज्ञापन देकर फर्जी फंसाने का प्रार्थना पत्र भी दे चुके हैं।