फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   crime,firing,hamirpur

बदमाशों ने पुलिस पर की फायरिंग

Wed, 04 Aug 2021 10:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
crime,firing,hamirpur
राठ कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में असलहा फैक्ट्री के आरोपी - फोटो : HAMIRPUR
राठ। अवैध असलहा फैक्टरी पकड़ने गई पुलिस व स्वाट टीम पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने घेराबंदी कर तीन बदमाशों को पकड़ा है। साथ ही मौके से भारी मात्रा में बने व अधबने असलहे व उपकरण बरामद किए हैं।
विज्ञापन

कोतवाल राजेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया गोहानी गांव के जंगल में अवैध असलहा फैक्टरी संचालित होने की सूचना मिली थी। इस पर स्वाट टीम के साथ दबिश दी। असलहा बना रहे बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस टीम ने मोर्चा संभाल अपना बचाव करते हुए घेराबंदी कर तीन बदमाशों को दबोच लिया। बताया महोबा जिले के चरखारी थानाक्षेत्र के बफरेता गांव निवासी ब्रगभान सिंह उर्फ अन्ना उर्फ अरविंद, अनघौरा गांव निवासी बबलू उर्फ लाला बाबू सोनी व जरिया थानाक्षेत्र के परछा गांव निवासी मंगल विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

जिनके कब्जे से 6 अवैध देसी तमंचा 315 बोर, एक तमंचा 12 बोर, एक बंदूक अधबनी 12 बोर समेत अधबने असलहे व असलहा बनाने के उपकरणों के साथ कारतूस बरामद हुए। उन्होंने बताया पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ थाना चरखारी व राठ में कई मुकदमे दर्ज हैं। टीम में स्वाट के विनोद कुमार राय, कोतवाली के दरोगा यज्ञनारायण भार्गव, कांस्टेबल रजत सिंह, जितेन कुमार शुक्ला, कमलकांत यादव, राजदीप सिंह, कमल सिंह, पंकज यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed