{"_id":"60f307088ebc3e5eb162ce8d","slug":"crime-dead-hamirpur-news-hamirpur-news-knp640698059","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक चालक की हालत बिगड़ी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक चालक की हालत बिगड़ी, मौत
विज्ञापन
मुस्करा। फतेहपुर जिले से मंडी में माल लादने आए ट्रक चालक की हालत खराब हो गई। यह देख उसके साथी ने अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
जिला फतेहपुर के सढ़गवां गांव निवासी प्रताप (55) व गोविंद अलग-अलग ट्रकों को लेकर राठ कस्बे की मंडी में माल लादने गए थे। शुक्रवार मंडी में चालक प्रताप को उल्टी व दस्त आने लगे। तभी उन्होंने साथी चालक गोविंद से अस्पताल ले जाने को कहा। इस पर गोविंद उन्हें एक प्राइवेट अस्पताल में लेकर गए। लेकिन वहां ज्यादा हालत खराब हो गई। इस पर साथी ने फोन पर चालक के परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने चालक को घर लाने की बात कही। गोविंद एक निजी वाहन से प्रताप को ले जाने लगे।
राठ से मुस्करा आते समय बिहुनी गांव के पास प्रताप की हालत नाजुक हो गई। जिस पर आननफानन में कस्बे की सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे चालक की इलाज दौरान मौत हो गई। डाक्टर शरद विश्वकर्मा ने चालक की मौत डायरिया से होने की बात कही है। सूचना पर पहुंचे थाने के एसआई अरविंद मौर्या ने मृतक चालक के परिजनों को जानकारी दी। शनिवार सुबह परिजनों के अस्पताल पहुंचने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कहा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।