फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   crime,dead,hamirpur news

अधेड़ की संदिग्ध हालात में मौत

Tue, 15 Jun 2021 10:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
crime,dead,hamirpur news
भरुआसुमेरपुर। पांच दिन पहले पत्नी से मिलने ससुराल गए अधेड़ घायल अवस्था में घर आए। जहां संदिग्ध हालत में मंगलवार सुबह उनकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने जांच की। अतरैया डेरा निवासी बाबू निषाद (45) की मौहर में ससुराल है। 15 वर्षों से उनकी पत्नी केशकली मायके में ही रहती है।
विज्ञापन

10 जून को वह पत्नी से मिलने मौहर गए थे। 11 जून को सुबह वह घायल अवस्था में घर लौटे और बगैर उपचार कराए घर पर ही रहे। चर्चा है कि ग्रामीणों को उसने साइकिल से गिरकर घायल होने की बात बताई थी। लेकिन यह बात किसी के गले नहीं उतर रही थी। मंगलवार को सुबह उनकी घर पर ही मौत हो गई। घटना से पुलिस को चचेरे भाई रामू निषाद ने अवगत कराया है।
विज्ञापन

उसने ससुराली जनों पर मारपीट का संदेह जताया है। घटना की सूचना मिलने पर पत्नी केशकली अपने पुत्र एवं पुत्री के साथ गांव आई। प्रभारी एसओ नंदकिशोर यादव ने बताया घटना की सूचना मिली है। अंदरूनी चोटें हैं। जांच की जा रही है। अगर परिजन सहमत हैं तो शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। वहीं मृतक की पत्नी पोस्टमार्टम कराने के पक्ष में नहीं है। इस वजह से लोग मामले को संदिग्ध मान रहे हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed