फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   crime,dead,hamirpur news

कोल्हू में फंसकर महिला की मौत

Wed, 10 Feb 2021 06:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 06:17 PM IST
विज्ञापन
crime,dead,hamirpur news
राठ। पति के साथ खेत पर गन्ने की पिराई कर रही महिला किसान की कोल्हू में फंसकर मौके पर ही मौत हो गई। कोतवाली क्षेत्र के करगवां गांव निवासी देशराज कुशवाहा ने बताया उनके पास चार बीघा कृषि भूमि है। जिस पर अपनी पत्नी रामसखी (50) के साथ खेती कर परिवार का भरण पोषण करते थे। गांव के ही मइयादीन की ढाई बीघा जमीन बटाई पर लेकर गन्ने की फसल किए हैं।
विज्ञापन

बुधवार सुबह पत्नी रामसखी के साथ खेत पर गन्ने की पिराई कर रहे थे। कोल्हू मशीन में गन्ना लगाते हुए साड़ी फंसने पर रामसखी मशीन की चपेट में आ गईं। जब तक उन्हें कोल्हू से अलग किया उनकी मौत हो चुकी थी। मृतका अपने पीछे दो पुत्र देवेंद्र कुमार (28), दिलीप (24) व पुत्री अर्चना (20) को रोता बिलखता छोड़ गई है। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed