{"_id":"60c642f18ebc3ea6dc1ad746","slug":"crime-complaint-hamirpur-news-hamirpur-news-knp6338670115","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक खाते से पचास हजार रुपये निकाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक खाते से पचास हजार रुपये निकाले
विज्ञापन
राठ। नगर में स्थित इंडियन बैंक शाखा में एक महिला के खाते से पचास हजार रुपये निकाल लिए गए। पीड़िता ने बैंक कर्मचारियों पर आरोप लगाया है। शिकायत पर एसडीएम ने शाखा प्रबंधक व कोतवाल को जांच के निर्देश दिए हैं।
मुगलपुरा निवासी सावित्री पत्नी सुंदरलाल ने बताया इंडियन बैंक शाखा में उनका खाता है। जिसमें आठ जनवरी को 58 हजार 6 सौ 84 रुपये जमा थे। 10 जून को जरूरत होने पर वह रुपये निकालने बैंक शाखा पहुंचीं। बाउचर में 20 हजार रुपये भरकर कैशियर को दिए। कैशियर ने यह कहते हुए बाउचर लौटा दिया कि उनके खाते में मात्र 8823 रुपये ही बचे हैं।
खाते से पचास हजार रुपये गायब होने की जानकारी पर उनके होश उड़ गए। बताया शाखा प्रबंधक से जानकारी लेनी चाही, मगर उन्होंने टालमटोल कर दी। आरोप है उनके खाते से बैंक कर्मचारियों ने मिलीभगत कर पचास हजार रुपये निकाले हैं। एसडीएम को शिकायती पत्र सौंपकर महिला ने जांच व रुपये वापस दिलाने की गुहार लगाई है। (संवाद)