{"_id":"b313ffe94849e74260f3746c84997efe","slug":"crime-branch-teams-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन जिलों की क्राइम ब्रांच टीमें बदमाशों की टोह में जुटीं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन जिलों की क्राइम ब्रांच टीमें बदमाशों की टोह में जुटीं
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Tue, 30 Dec 2014 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पतारा मौरंग खदान के बैरियर में हुई लूट और हत्याकांड के मामले में बदमाशों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने जाल बिछा दिया है। लेकिन उसे सफलता नहीं मिली है। चित्रकूट, महोबा व हमीरपुर की क्राइम ब्रांच की टीम के अलावा जिले के आधा दर्जन से अधिक थानोंदारो की अलग अलग टीमें बनाई गई है। जो अपने स्तर से बेतवा नदी की तलहटी किनारे बसे बीहड़ी गांवों में काबिंग कर संवेदनशील इलाकों में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
शनिवार की सुबह सशस्त्र आधा दर्जन बदमाशों ने बेतवा नदी किनारे स्थित कंडौर पतारा मौरंग घाट के बैरियर में धावा बोला था। इस वारदात में बदमाशों के एक साथी की गोली लगने से मौत हो गई थी।
विज्ञापन
जबकि बदमाश दो दोनाली बंदूक, एक राइफल व कैश लूट ले गए थे। घटना के बाद से क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक मौरंग व्यवसाइयों व ट्रक चालकों में दहशत है। रविवार को डीआईजी बीआर मीणा ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
उन्होंने महोबा, चित्रकूट व हमीरपुर की अलग अलग क्राइम ब्रांच की टीमों को घटना के खुलासे के लिए लगाया है। साथ ही एसपी बीके शेखर ने सुमेरपुर, मौदहा, ललपुरा, बिवांर, कोतवाली आदि थानेदारों को अपने अपने स्तर से फरार बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए टीमें बना दी है।
सभी टीमें अपने स्तर से दिन रात कांबिग कर रही है। थानाध्यक्ष कुरारा आरके सरोज ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए वह पूरा प्रयास कर रहे है। बताया कि फरार आरोपियों के नाते रिश्तेदारों को हिरासत में लेकर दबाव बनाया जा रहा है। करीब 20 लोगों को हिरासत में लिया गया है।