फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   crime,accident,hamirpur news,hamirpur

गिट्टी लोड ट्रक ने दादी और पांच वर्षीय पोते को कुचला

Wed, 17 Nov 2021 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
crime,accident,hamirpur news,hamirpur
गोलू व दादी रामजानकी की फाइल फोटो। - फोटो : HAMIRPUR
हमीरपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को कानपुर-सागर हाईवे पर गिट्टी लदे ट्रक ने बाइक सवार दादी-पोते को कुचल दिया। हेलमेट लगाकर बाइक चला रहा बेटा टक्कर से रोड किनारे गिरने से बाल-बाल बच गया। मृतकों के परिजनों ने आरोपी ट्रक ड्राइवर को पकड़ने की मांग को लेकर काफी देर शव उठाने नहीं दिया। इस दौरान दो बार जाम भी लगाया। इस कारण दस किमी लंबे जाम में लोग फंसे रहे। पुलिस की सख्ती के बाद परिजन माने। 40 मिनट बाद धीरे-धीरे जाम खुलना शुरू हुआ।
विज्ञापन

ललपुरा थानाक्षेत्र के डांडीपुर निवासी रामू (25) के बेटे गोलू (5) के कान में कुछ दिन से दर्द हो रहा था। मंगलवार को वह बाइक से मां रामजानकी (50) के साथ गोलू का इलाज कराने जिला अस्पताल आया। शाम करीब चार बजे वह घर लौट रहा था। रामू बाइक चला रहा था, गोलू बीच में और दादी रामजानकी पीछे बैठी थीं। शहर कोतवाली क्षेत्र में कानपुर-सागर हाईवे पर बेतवा पुल के पास सामने से आए गिट्टी भरे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक समेत रामू सड़क के किनारे जा गिरा। वह हेलमेट लगाए था, इससे बाल-बाल बचा। जबकि, बेटा गोलू व उनकी मां रामजानकी ट्रक के नीचे आ गई। ट्रक चालक दोनों को कुचलता हुुआ निकल गया। दादी-पोते की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

चालक घटनास्थल से कुछ दूर पर ट्रक छोड़कर भाग निकला। हादसे की सूचना पर मृतकों के परिजन मौके पर पहुंचे और ट्रक चालक को पकड़ने की मांग को लेकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शव रोड के किनारे रखवाकर वाहनों की आवाजाही शुरू कराई। कुछ देर बाद परिजनों ने फिर सड़क पर शव रखकर ट्रक चालक को पकड़ने की मांग को लेकर जाम लगा दिया। नगर पालिका चेयरमैन कुलदीप निषाद व सीओ विवेक यादव के समझाने और सख्ती के बाद परिजन माने। हादसे के बाद करीब दस किमी लंबा जाम लग गया। करीब 40 मिनट लगे जाम के खुलने से वाहनों का आवागमन शुरू हो सका।

सीओ समेत दो थानों की पुलिस पहुंची
घटना के बाद मृृतकों के परिजनों के विरोध व जाम लगने के कारण शहर कोतवाली पुलिस के अलावा भरुआसुमेरपुर की पुलिस भी बुलानी पड़ी। सीओ विवेक यादव और कोतवाल भरत कुमार ने मृतकों के परिजन को समझा बुझाकर करीब दो घंटे बाद शव को पोटमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed