{"_id":"6170571912a902121f525272","slug":"crime-accident-hamirpur-news-hamirpur-hamirpur-news-knp6593798102","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपोर्ट वायर में उतरे करंट से भैंस की हुई मौत, किशोरी झुलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपोर्ट वायर में उतरे करंट से भैंस की हुई मौत, किशोरी झुलसी
विज्ञापन
सुमेरपुर पीएचसी में घायल किशोरी पूनम।
- फोटो : HAMIRPUR
हमीरपुर। भरुआसुमेरपुर थानाक्षेत्र की अतरैया डेरा में खेत जा रही किशोरी बिजली के पोल के पास लगे सपोर्ट वायर में उतरे करंट की चपेट में आकर झुलस गई। वहीं उसकी भैंस की मौत हो गई। किशोरी को सदर अस्पताल रेफर किया गया है। दूसरी घटना में पत्योरा में छत की सफाई करते बगल से निकली बिजली लाइन की चपेट में आकर युवक झुलस गया।
बुधवार को अतरैया डेरा निवासी रामलखन निषाद की पुत्री पूनम (16) सुबह करीब साढ़े नौ बजे भैंस को लेकर खेत जा रही थी। गांव के समीप हनुमंत आश्रम के लिए विद्युत पोल के सपोर्ट वायर में उतरे करंट में भैंस चिपक गई। उसे बचाने के लिए किशोरी पास गई तो वह भी करंट की चपेट में आ गई। प्रधान प्रतिनिधि रंजीत सिंह यादव ने बताया कि खंभे में लगे सपोर्ट वायर में करंट उतर रहा है, जो खेत में लगी ताराबाड़ी को छू रहा है। उसी से ताराबाड़ी में करंट आ रहा है। जिसके चलते घटना हुई है।
वहीं पत्योरा संवाद के अनुसार विज्ञानपुरा मोहल्ला निवासी युवक खुशीराम संखवार (35) घर की छत पर साफ सफाई का कार्य कर रहा था। तभी छत के बगल से निकली 11 हजार वोल्टेज की विद्युत लाइन की चपेट में आ गया। इससे युवक झुलस गया। परिजनों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। अवर अभियंता रवींद्र कुमार साहू ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। विद्युत कर्मियों की टीम को गांव भेजा गया है। जांच के बाद घटना का कारण स्पष्ट हो सकेगा।