{"_id":"614a1ad18ebc3ec9087fd97d","slug":"crime-accident-hamirpur-hamirpur-news-knp6534625164","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में नलकूप मिस्त्री घायल, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में नलकूप मिस्त्री घायल, मौत
विज्ञापन
सरीला (हमीरपुर)। जलालपुर थानाक्षेत्र में छक्की डेरा पुलिया के पास बाइक से घर जा रहे 40 वर्षीय युवक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। वह हेलमेट नहीं लगाए थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
धरमपुर गांव के दयाराम (40) खेती कर अपना परिवार पालते थे। सोमवार को वह रिश्तेदारी में बंगरा गांव गए थे। रात लगभग दस बजे वह खाना खाकर बाइक से गांव जा रहे थे। तभी छक्की डेरा पुलिया के पास किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जब तक पुलिस पहुंचती उनकी मौत हो चुकी थी। मृतक के भाई राजाराम ने बताया भाई नलकूप मिस्त्री भी थे।
उन्होंने दो शादियां की थी। पहली पत्नी मनोज कुमारी की कोई संतान नहीं है। दूसरी पत्नी शकुंतला के एक बेटा, एक बेटी है। बताया उनके भाई की मौत हादसे में हुई है। वह रिश्तेदारी से वापस घर आ रहे थे। घटना की जानकारी थाना पुलिस ने दी थी। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया मृतक के चचेरे भाई राम अवतार की तहरीर पर वाहन चालक के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।