फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   crime,accident,dead,hamirpur news

बस व आटो में टक्कर, एक की मौत, आठ घायल

Thu, 01 Jul 2021 10:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
crime,accident,dead,hamirpur news
मौदहा। तेज रफ्तार बस व आटो में टक्कर होने से सवारियों में चीख-पुकार मच गई। आटो में सवार आठ लोग घायल हो गए। जिन्हें राहगीरों ने एंबुलेंस व पुलिस की मदद से सीएचसी भेजा। जहां एक वृद्ध को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर कुनेहटा चौकी पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। वहीं चालक व परिचालक भाग निकले। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

बिवांर थानाक्षेत्र के भुगैचा गांव से सवारियां लेकर आ रहे आटो को कस्बे से राठ जा रही प्राइवेट बस ने रमना गांव के पास सामने से टक्कर मार दी। जिसमें भुगइचा गांव निवासी आटो चालक बरदानी कुशवाहा (25), रामदास कुशवाहा (21), दोहरी निवासी पुष्पेंद्र (18), परसाहा निवासी निर्भय (17), बाबूलाल (33), पूजा (33) व उनकी आठ माह की मासूम व मोहित (10) घायल हो गए।
विज्ञापन

जिन्हें एंबुलेंस व यूपी 112 पुलिस की मदद से सीएचसी ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर सभी घायलों का उपचार करने के बाद सदर अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं चिकित्सकों ने बिवांर थानाक्षेत्र के ग्राम टीहर निवासी मूलचंद (70) को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक खेती करते थे। कोतवाल मिथलेश कुमार सिंह ने बताया हादसे के बाद चालक मौके से बस लेकर भाग निकला था। बस को कुनेहटा चौकी पुलिस ने लरौंद के पास अपने कब्जे में ले लिया, जबकि चालक व परिचालक भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed