{"_id":"612d0ddd8ebc3e887a34c753","slug":"crime-accident-dead-hamirpur-hamirpur-news-knp649172566","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में जीजा की मौत, साला घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में जीजा की मौत, साला घायल
विज्ञापन
कुरारा (हमीरपुर)। थानाक्षेत्र के डामर गांव से रविवार को साले के साथ बाइक से कानपुर जा रहे जीजा की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे में साला घायल है। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा है।
डामर गांव निवासी रवि कुमार (29) सोमवार को बाइक से अपने साले कुरारा कस्बा निवासी नरेंद्र (30) के साथ कानपुर जा रहे थे। तभी कानपुर-सागर हाईवे पर घाटमपुर पतारा के कठेरुआ गांव के पास उनकी बाइक में किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में रवि कुमार की मौके पर मौत हो गई, जबकि नरेंद्र घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। गांव में घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की शादी कस्बे के वार्ड 8 में विजय कुमार की पुत्री से दो वर्ष पूर्व हुई थी। दोनों परिवारों में मौत की खबर से मातम छाया है।