{"_id":"60fd97458ebc3e5862586693","slug":"crime-accidant-hamirpur-news-hamirpur-news-knp642235812","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
मोर्चरी हाउस में शव का पंचनामा भरती पुलिस। संवाद
- फोटो : HAMIRPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। शनिवार रात बाइक से बिना हेलमेट लगाएं स्वासा गांव से सुमेरपुर जा रहे युवक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने घायल को सदर अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने युवक के परिजनों को सूचना दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। युवक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
जालौन जिले के परासन गांव निवासी अजवेंद्र सिंह उर्फ अज्जू (40) पुत्र भोला सिंह सुमेरपुर कस्बे में किराए के मकान में परिवार के साथ करीब दो साल से रह रहे थे। वह मौरंग खदान व डंपों में मेठ का काम करते थे। शनिवार देर रात वह बाइक से सुमेरपुर कस्बे जा रहे थे, तभी रास्ते में किसी वाहन की टक्कर से वह घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर ललपुरा थाना पुलिस ने घायल को 108 एंबुलेंस की मदद से सदर अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक के पास से मिले मोबाइल नंबर पर पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दी। मृतक के चचेरे भाई संजय सिंह राठौर ने बताया उसका भाई सुमेरपुर में रहता था। उनके एक छह साल का पुत्र राजवीर व दो साल की पुत्री है। पत्नी व बच्चों को रो-रोकर बुरा हाल है। चचेरे भाई ने हत्या की आशंका जताई है। ललपुरा थाना प्रभारी ओपी यादव ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अभी किसी ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

मृतक अजवेंद्र सिंह फाइल फोटो। संवाद- फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन