{"_id":"60c642f28ebc3e0bfb7148eb","slug":"crime-accidant-hamirpur-news-hamirpur-news-knp633867184","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोर बस के पहिये के नीचे आया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोर बस के पहिये के नीचे आया
विज्ञापन
हमीरपुर। शहर स्थित रोडवेज बसस्टैंड से कुरारा जाने के लिए बस में चढ़ते समय चालक ने बस को अचानक बढ़ा दिया। जिससे बस में चढ़ रहा 15 वर्षीय किशोर बस की सीढ़ियों से गिरकर पहिए के नीचे आ गया। लोग किशोर को उठाकर अस्पताल ले गए। जहां से कानपुर हैलट रेफर किया गया है।
पुराना बेतवा घाट निवासी राजेश निषाद दिल्ली में रिक्सा चलाते और मजदूरी करते है। राजेश के छोटे भाई महेश निषाद ने बताया उनका भतीजा राज (15) रविवार सुबह करीब नौ बजे कुरारा जाने के लिए रोडवेज बसस्टैंड में बस में चढ़ रहा था। तभी चालक ने बस को बढ़ा दिया। जिससे राज अपने शरीर का संतुलन नहीं कर पाया और बस की सीढ़ियों से गिरकर पहिए के नीचे आकर दब गया।
मौजूद दुकानदारों व राहगीरों ने शोर मचाया। तब जाकर चालक ने बस को रोका और पहिए के नीचे दबे किशोरी को निकाला गया। लोग किशोर को जिला अस्पताल ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हैलट कानपुर रेफर किया गया है। घायल के चाचा ने बताया हैलट में राज का आपरेशन हो रहा है। बताया पेट पर बस का पहिया चढ़ने से राज की आंत शौचक्रिया के रास्ते से निकल आई है। बताया राज के पिता दिल्ली में है। उनको सूचना दे दी गई है। बताया कोतवाली में चालक के खिलाफ लापरवाही से बस चलाने पर तहरीर दी है।