{"_id":"692c9540730091d2be00870c","slug":"court-orders-report-against-three-for-embezzling-money-from-a-young-woman-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-133142-2025-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: युवती की रकम हड़पने पर न्यायालय के आदेश पर तीन पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: युवती की रकम हड़पने पर न्यायालय के आदेश पर तीन पर रिपोर्ट
Mon, 01 Dec 2025 12:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Mon, 01 Dec 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर। पंजीकृत सोसाइटी का रजिस्ट्रेशन समाप्त होने के बाद भी शाखा प्रबंधक व दो एजेंटों ने जालसाजी कर 1.80 लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ितों ने कोर्ट से आदेश पर तीन सगे भाइयों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कस्बे के बस स्टैंड के समीप फरहान टावर निवासी सीमा ने न्यायालय में बताया कि 11 सितंबर 2023 को बांकी गांव निवासी जाउद्दीन उर्फ जावेद, नसरीन बानो, सलमान खान आए और तीनों ने लोनी अर्बन मल्टी स्टेट क्रेडिट एंड थिक्ट कोऑपरेटिव सोसाइटी का शाखा प्रबंधक एवं एजेंट बताकर दैनिक धनराशि जमा कराकर अच्छा ब्याज पाने का लालच दिया था। उसने अपने साथ अपनी बहन अंशु, भाभी जानकी का भी खाता खुलवाया और अपने एवं बहन के खाते में प्रतिदिन 200 रुपये तथा भाभी के खाते में प्रतिदिन 100 रुपये जमा करना शुरू किया। यह धनराशि अक्तूबर 2024 तक जमा कराई गई। तीनों के खातों में 1.80 लाख रुपये जमा किए गए थे। अवधि पूर्ण होने पर वह नेहा चौराहा के समीप स्थित कार्यालय में 10 नवंबर 2024 को पहुंचे, तब पता चला कि कार्यालय बहुत दिनों से बंद है।
सीमा ने बताया कि 11 नवंबर 2024 वह अपनी बहन व भाभी के साथ बांकी गांव पहुंची। जहां तीनों आरोपी घर पर मौजूद मिले। रुपये मांगने पर तीनों ने जाति सूचक शब्दों से गाली गलौज की और जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। बाद में पता चला कि कंपनी का रजिस्ट्रेशन अगस्त 2023 को केंद्र सरकार ने निरस्त कर दिया था। इस पर उसने थाना पुलिस को तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की। उसने न्याय पाने के लिए पुलिस के उच्चाधिकारियों से गुहार लगाई, लेकिन आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस पर उसने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपी तथाकथित शाखा प्रबंधक जाउद्दीन उर्फ जावेद, एजेंट नसरीन बानो व सलमान खान के खिलाफ अनुसूचित जनजाति उत्पीड़न अधिनियम, एवं धोखाधड़ी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। यह तीनों आरोपी सगे भाई बहन हैं।