{"_id":"5dc703c28ebc3e5b467ef4fa","slug":"court-hamirpur-news-knp524851275","type":"story","status":"publish","title_hn":"चप्पे-चप्पे पर रही प्रशासन की पैनी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चप्पे-चप्पे पर रही प्रशासन की पैनी नजर
विज्ञापन
सरीला (हमीरपुर)। अयोध्या फैसले को लेकर पुलिस व प्रशासनिक अफसर पूरी तरह मुस्तैद रहे। एसडीएम जुबेर वेग व सीओ मानिकचंद मिश्रा पुलिस बल के साथ क्षेत्र में भ्रमण करते रहे। बाजार में सन्नाटा पसरा रहा, क्षेत्र में आने जाने वालों पर पैनी नजर रखी जा रही है। एसडीएम जुबेर वेग ने बताया कि जलालपुर क्षेत्र में नायब तहसीलदार धनेंद्र, चिकासी में तहसीलदार हेमंत चौधरी, जरिया में बेसिक शिक्षा अधिकारी सतीश कुमार को तैनात किया गया है। क्षेत्र के सभी लेखपालों व कानूनगो को क्षेत्र में पैनी नजर रखने के निर्देश हैं। सीओ मानिकचंद्र मिश्रा ने बताया कि कस्बे में शल्लेश्वर इंटर कालेज व अभिनव प्रज्ञा महाविद्यालय में अस्थायी जेल बनाई गई हैं। क्षेत्र में चिह्नित किए गए संवेदनशील गांवों में एक उपनिरीक्षक व तीन सिपाहियों की तैनाती की गई है। लगातार क्षेत्र भ्रमण करने के निर्देश थानाध्यक्षों को दिए गए है। क्षेत्र में पूरी तरह से शांति है।
बाजार में रही रोज की तरह रौनक
भरुआसुमेरपुर। अयोध्या प्रकरण पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने पर सभी वर्गों ने इस शांत मन से स्वीकार किया है। आम दिनों की तरह कस्बे का बाजार खुला रहा। लोग घरों से निकलकर खरीदारी करते नजर आए। हाईवे सहित अन्य मार्गों पर आवागमन सामान्य नजर आया। पुलिस बल लगातार गश्त जारी रखे है। वहीं मुस्लिम बस्तियों में बारावफात की तैयारियां जारी हैं। रविवार को निकलने वाले मोहम्मदिया जुलूस की तैयारियों में मुस्लिम युवा जुटे हैं। घरों व मस्जिदों को झालरों से सजाया जा रहा है।
एक पुराना मामला हुआ खत्म
आर्य समाज के रामबिहारी शुक्ला ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला दिया है। देश में चला आ रहा मामला समाप्त किया है। आदेश को देश में रहने वाले सभी वर्गों को मानना चाहिए। राजनेताओं को अब सिर्फ विकास की बात करनी चाहिए। मुस्लिम पक्ष को पांच एकड़ वैकल्पिक जमीन देकर न्यायालय ने दूसरे पक्ष को भी न्याय दिया है और मस्जिद के निर्माण में देश के हिंदुओं को पूरा सहयोग करना चाहिए।
विज्ञापन
सराहनीय फैसला आया
हरियाणा कलवल से पधारे आर्य समाज के स्वामी श्रद्धानंद सरस्वती ने कहा कि सराहनीय फैसला आया है। इस फैसले से सद्भाव बढ़ेेगा। न्यायाधीशों ने विवेकपूर्ण फैसला सुनाया है। मंदिर-मस्जिद की राजनीति पर विराम लगा गया है। कहा कि अब देश को बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और भुखमरी को मुद्दा बनाकर विकास कराने की जरूरत है।
फैसले को सर्वमान्य बताया
सदर पेश इमाम हाजी हाफिज शेफउल्ला ने फैसले को सर्वमान्य बताते हुए अब राजनीति न करने की बात कही। कहा कि मंदिर-मस्जिद के मुद्दे छोड़कर देश की तरक्की पर काम किया जाए और सभी वर्गों को सरकार बराबर का हक देने का काम करें। कहा कि अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, वह चाहे किसी भी जाति व धर्म के हो।
फैसला हो जाना उचित रहा
नायब पेशइमाम मोहम्मद याशिफ का कहना है कि इतने लंबे मामले का फैसला हो जाना ही उचित रहा। अब कम से कम राजनीतिक दलों के लिए यह मुद्दा नहीं रह गया। उन्होंने मुस्लिम समाज से अपील कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले को मानते हुए सभ्य बनें, क्योंकि इस्लाम में सभ्य का बहुत बड़ा मर्तबा है।
फैसले का सभी सम्मान करें
तहरीके अमीरे सियासत के राष्ट्रीय अध्यक्ष तुफैल अहमद का कहना है कि वह न्यायालय के फैसले का सम्मान करते हैं। सभी से संयम बरतने की अपील कर आपसी सौहार्द बनाए रखने की बात कही। कहा कि बारावफात का जुलूस पूरे शान-ओ-शौकत व शालीनता से निकालकर दुनिया के आखिरी पैगंबर का जन्मदिन मनाएंगे।
संविधान में सभी को जीने का अधिकार
किसान नेता संतोष सिंह का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट ने संतुलित फैसला दिया है। भारतीय संविधान में सभी को जीने का अधिकार है। इसलिए फैसले का सम्मान करते हुए आपसी सौहार्द बनाए रखें। उन्होंने भी सभी से कानून व्यवस्था हाथ में न लेने की अपील की।
फैसला प्रजातंत्र की जीत
कथा व्यास आचार्य ध्रुव चैतन्य महाराज ने कहा कि यह फैसला प्रजातंत्र की जीत है और इतने लंबे समय से चल रहे इस मुकदमे का पटाक्षेप हो गया। राजनीतिक दल इसे चुनाव में मुद्दा बनाते थे, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने इस पर गंभीरता से काम किया और संवैधानिक पीठ ने इसकी लगातार सुनवाई कर फैसला देने का काम किया। उन्होंने भी सभी वर्गों को शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील की।
यह फैसला सभी के पक्ष में
भरुआसुमेरपुर संस्कृत विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य पं. बल्देव प्रसाद शास्त्री ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर कहा कि यह न तो हिंदुओं की जीत है और न मुसलमानों की। यह फैसला पुरातत्व के सर्वेक्षण के उपरांत मिले तथ्यों के आधार पर दिया गया है। पूरा मानव समाज एक ईश्वर की संतान है। जनमानस से अपील करते हुए कहा कि आपसी भाईचारे व सौहार्द बनाए रखें।
सुप्रीम कोर्ट ने एक मुद्दा हल कर दिया
समाजसेवी व पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष डा. दिनेश वर्मा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने एक राजनीतिक मुद्दा हल कर दिया है। इस मुद्दे के हल होने से लोगों को आपसी सौहार्द बनाए रखने में अहम भूमिका रहेगी। सरकार से अपेक्षा की है कि सभी वर्गों के हितों का ख्याल रखा जाए, देश को प्रगति की राह पर ले जाया जाए।
किसी प्रकार का द्वेष भाव नहीं
गल्ला व्यापार मंडल के अध्यक्ष महेश गुप्ता ने कहा कि अयोध्या प्रकरण में जो फैसला आया है, वह सम्मानीय है। दोनों पक्षों के हितों का ख्याल रखते हुए जजों की संविधान पीठ ने फैसला दिया है। कहा कि इस फैसले से लोगों में किसी प्रकार का द्वेष भाव नहीं है। आम दिनों की तरह व्यापार चल रहा है। उन्होंने किसानों व व्यापारियों से शांति बनाए रखने की अपील की।