{"_id":"609eb8c88ebc3ef1ae123a08","slug":"corona-hamirpur-news-knp6284247156","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम हुई, 17 पाजिटिव मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम हुई, 17 पाजिटिव मरीज मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। कोरोना संक्रमण बढ़ने की रफ्तार कुछ कम हुई है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग को मिली जांच रिपोर्ट में 17 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। सीएमओ डॉ.आरके सचान ने लोगों से अपील की है कि कोविड जैसे लक्षणों से ग्रसित लोग स्वास्थ्य केंद्र में कोरोना की जांच कराएं।
सात मई के बाद से कोरोना संक्रमित होने वालों की संख्या में कमी आनी शुरू हो गई। इस दिन 69 कोरोना संक्रमित मिले और 103 को डिस्चार्ज किया गया। 8 मई को 59 में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई और 228 को डिस्चार्ज किया गया। एक्टिव केस 1078 पर पहुंच गए। 9 मई को 56 नए संक्रमित मिले और 246 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। एक्टिव केस 886 पर पहुंच गए।
10 मई को 30 नए केस मिले और 139 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। 11 मई को 29 नए संक्रमित और 176 डिस्चार्ज किए गए। 12 मई को 25 नए संक्रमित और 120 को डिस्चार्ज किया गया। इसके साथ ही एक्टिव केसों की संख्या घटकर 526 हो गई। 13 को 26 पाजिटिव मिले। तो 76 डिस्चार्ज किए गए।
विज्ञापन
सीएमओ ने बताया कि शुक्रवार को 17 पॉजिटिव मिले हैं। वहीं 87 को डिस्चार्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि वह जल्द ही नवनिर्वाचित प्रधानों के माध्यम से गांव-गांव कोविड संक्रमण की लहर रोकने की दिशा में काम करेंगे ताकि लोगों को कोरोना से बचाया जा सके।