फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   corona

दो और कोरोना संक्रमित मिले, गलियां सील, कंटेंनमेंट घोषित

Mon, 22 Jun 2020 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
corona
राठ के कैंथी में कंटेंटमेंट जोन का निरीक्षण करते एसडीएम व सीओ - फोटो : HAMIRPUR
हमीरपुर। जिले में कोरोना संक्रमितों के मिलने का सिलसिला थमा नहीं रहा है। दिल्ली और नोएडा से आए दो प्रवासी कोरोना संक्रमित मिले हैं। गांव की गलियाें को सील कर सैनिटाइजेशन का काम कराया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले के मिश्रीपुर व कैथी गांव में दो प्रवासी संक्रमित निकले। दोनों प्रवासी दिल्ली और नोएडा से गांव पहुंचे थे। दोनों संक्रमितों को बांदा मेडिकल कालेज में भर्ती करा गांवों को सील कर कंटेनमेंट जोन बनाया है। कुरारा ब्लाक क्षेत्र के मिश्रीपुर गांव का युवक दिल्ली से 15 जून को आया था। 18 जून को इसका सैंपल जांच को भेजा गया था। संक्रमित युवक के माता-पिता व भाई भी गांव लौटे हैं।
विज्ञापन

सीएचसी प्रभारी डा. अजय चौरसिया ने बताया कि संक्रमित के परिवार के सात सदस्य व उसके संपर्क में आने वाले 13 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। गांव के 70 घरों में 350 लोगों की स्क्रीनिंग भी कराई गई है। उधर, राठ क्षेत्र के कैंथी गांव की महिला भी संक्रमित निकली। महिला का पति नोएडा की फैक्टरी में काम करता है और महिला भी पति व दो बच्चों संग नोएडा में रहती थी। 17 जून को यह परिवार वापस गांव लौटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम अशोक यादव व सीओ शुभसूचित ने गांव पहुंच कर बैरिकेडिंग कराई। एसडीएम ने कहा कि ढाई सौ मीटर एरिया को कंटेनमेंट जोन घोषित कर आवाजाही पर पाबंदी लगा दी गई है। सीएचसी प्रभारी डॉ. बीरपाल सिंह राजपूत ने बताया कि 33 लोगों के सैंपल लेकर जांच को भेजे जा रहे हैं। सीएमओ डा. आरके सचान, एसीएमओ रामऔतार व एसडीएम राजेश चौरसिया मिश्रीपुर गांव पहुंचे और गांव को सील कर दिया। अब जिले में संक्रमितों की संख्या 72 पहुंच गई, जिसमें 58 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed