{"_id":"5ee7ae1a8ebc3e432c0c1524","slug":"corona-hamirpur-news-knp5657258113","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 13 और कोरोना संक्रमित मिले, कंटेनमेंट जोन को किया गया सैनिटाइज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 13 और कोरोना संक्रमित मिले, कंटेनमेंट जोन को किया गया सैनिटाइज
विज्ञापन
राठ के अटगांव में स्वास्थ्य कर्मीयों को निर्देश देते एसडीएम व सीओ।
- फोटो : HAMIRPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जिले में लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। एक ही दिन में जिले में 13 कोरोना संक्रमित मिले हैं। यहां दूल्हे के बड़े भाई की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद दुल्हन को विदा नहीं किया गया। प्रशासन ने संक्रमितों के इलाकों को हॉटस्पॉट घोषित कर मोहल्लों में सैनिटाइजेशन का कार्य शुरू कराया है। साथ ही इलाकों में बैरिकेडिंग कर आवाजाही पर रोक है।
हमीरपुर में सोमवार को एक साथ तेरह संक्रमित मिले। कुरारा क्षेत्र के मंगलपुर गांव निवासी प्रवासी युवक और उसकी मां कोरोना पॉजिटिव निकले। युवक के छोटे भाई की बरात रविवार (14 जून) को जलालपुर थाना क्षेत्र के क्योटरा गांव गई थी। बरात में करीब 18 लोग शामिल थे।
सोमवार को दुल्हन की विदाई के दौरान ही स्वास्थ्य विभाग ने युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आने की सूचना फोन पर दी, जिस पर लड़की वालों ने विदाई कार्यक्रम रोक दिया। इसके बाद दूल्हा परिजनों संग गांव पहुंचे। वहीं राठ क्षेत्र के अटगांव में छह कोरोना संक्रमित मिले, जिसमें एक ही परिवार के दो बच्चे शामिल हैं।
विज्ञापन
कुरारा कस्बे में एक निजी बैंककर्मी समेत दो, सिकरोढ़ी में एक और सरीला क्षेत्र के इंदरपुरा में प्रवासी दंपति संक्रमित मिले। सीएमओ डा. आरके सचान ने बताया कि संक्रमित मरीजों के परिजनों और उनके संपर्क में आने वालों की सूची तैयार कर सभी के सैंपल लिए जा रहे हैं। अब जिले में संक्रमित की संख्या 58 हो गई है। सभी संक्रमितों को बांदा मेडिकल भेजा गया है।
सैंपल लेकर सैनिटाइजेशन कराया
कुरारा (हमीरपुर)। जिले में एक ही दिन में 13 संक्रमित मिलने से स्वास्थ्य महकमा भी अलर्ट हो गया है। एसडीएम सदर, एएसपी व सीएमओ ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर जरूरी निर्देश दिए। कुरारा के वार्ड छह में 22 लोगों के सैंपल लिए गए, जबकि 250 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। वहीं सिकरोढ़ी में 24 लोगों के सैंपल जांच को भेजे गए हैं। मंगलपुर में 27 लोगों के सैंपल जांच को भेजा गए। गांव को कंटेनमेंट घोषित किया गया है।

क्योटरा में दुल्हन के आवास पर नोटिस चस्पा करता ग्राम पंचायत सचिव।- फोटो : HAMIRPUR

कुरारा कस्बे में संक्रमित के आवास को सैनिटाइज करते कर्मी।- फोटो : HAMIRPUR