{"_id":"5ec558418ebc3e904032ea43","slug":"corona-hamirpur-news-knp5611499199","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिमनौड़ी में 27 में 15 की रिपोर्ट निगेटिव, कोरोना संक्रमित युवक के परिजनों की रिपोर्ट आज आ सकती है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिमनौड़ी में 27 में 15 की रिपोर्ट निगेटिव, कोरोना संक्रमित युवक के परिजनों की रिपोर्ट आज आ सकती है
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरुआसुमेरपुर। सिमनौड़ी गांव में 15 मई को लिए गए 27 सैंपल में 15 लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं कोरोना संक्रमित युवक के परिजनों व करीबियों की रिपोर्ट आनी बाकी है। मंगलवार रात सिमनौड़ी गांव से 29 लोगों को लाकर श्रीगायत्री विद्या मंदिर इंटर कालेज में क्वारंटीन किया गया है।
बतादें कि 15 मई को सिमनौड़ी में एक युवक कोरोना संक्रमित पाया गया था। यह युवक 7 मई को मुंबई से लौटकर आया था। युवक के संक्रमित मिलने से गांव में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने युवक को उपचार के लिए बांदा मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। 15 मई को युवक के संपर्क में आने वाले 27 लोगों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए थे।
बुधवार को 15 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने से लोगों ने राहत महसूस की है। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम अवतार निषाद ने बताया 15 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है, मरीज के परिजनों सहित अन्य करीबियों की रिपोर्ट अभी नहीं आई है। बताया मंगलवार रात सिमनौडी गांव में बाहर से लौटे 27 लोगों को श्रीगायत्री विद्या मंदिर इंटर कालेज में क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
गांव में सन्नाटा है। लोग घरों में ही कैद हैं। पुलिस प्रशासन ने गांव के सभी प्रमुख गलियों में पहरा लगा रखा है। सीमा पूरी तरह से सील कर दी गई है। जिस जगह पर युवक ठहरा था। उसे विशेष रूप से सील कर लोगों की आवाजाही प्रतिबंधित है।
कोरोना मरीज के परिजनों की रिपोर्ट आने के बाद ही गांव में कुछ ढील दिए जाने की संभावना है। फिलहाल गांव को कंटेनमेंट जोन में घोषित कर पूरी तरह सील रखा गया है।
सीएमओ डा. आरके सचान ने बताया संदिग्ध लोगों का मेडिकल चेकअप हो रहा है। बुधवार को 46 संदिग्धों के सैंपल कानपुर भेजे गए हैं। अभी तक कुल 881 संदिग्धों के सैंपल भेजे जा चुके हैं। जिनमें 748 की रिपोर्ट निगेटिव है। सीएमओ ने कहा सिमनौडी गांव के सभी लोगों की रिपोर्ट अब तक आई नहीं है। कोरोना संक्रमित युवक के परिजनों की रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।