फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Constable suspended over viral audio of demanding bribe

रिश्वत मांगने के वायरल आडियो पर सिपाही निलंबित

Tue, 30 Nov 2021 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Nov 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Constable suspended over viral audio of demanding bribe
राठ। कोतवाली के सिपाही के प्राइवेट बस संचालकों से अवैध वसूली का ऑडियो वायरल होने के बाद सीओ ने मामले की जांच में घटना सही पाई। सीओ की आख्या पर एसपी कमलेश दीक्षित ने आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को कोतवाली के सिपाही प्रमोद यादव का ऑडियो वायरल हुआ था। जिसमें सिपाही ने ट्रैवल एजेंसी के संचालक कमर से रिश्वत की मांग की। इस मामले में कमर ने बताया कि राठ से दिल्ली जाने वाली सवारियों की बुकिंग करते हैं। आरोप लगाया कि कोतवाली पुलिस उन लोगों से हर माह अवैध वसूली करती है। शुक्रवार को कोतवाली के सिपाही ने फोन कर महीने के रुपयों की मांग की।
विज्ञापन

उक्त सिपाही कोतवाली में वाहन चालक हैं। पैसों का इंतजाम न होने पर शनिवार को संबंधित सिपाही उनके आफिस में रखा सामान ई रिक्शा से कोतवाली ले गया। महीना न देने पर बसों का संचालन बंद कराने की धमकी दी। एसपी कमलेश दीक्षित ने मामले को गंभीरता से लिया। मामले की जांच सीओ राठ को सौंपी। सीओ अभय नारायण राय ने बताया कि एसपी ने आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया है। उनके खिलाफ विभागीय जांच व कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed