{"_id":"6924aa9b8e4f96a25408c277","slug":"condolences-in-hamirpur-on-dharmendras-death-tributes-shared-on-social-media-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-132908-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: धर्मेंद्र के निधन पर हमीरपुर में भी शोक, सोशल मीडिया पर साझा किया श्रद्धांजलि संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: धर्मेंद्र के निधन पर हमीरपुर में भी शोक, सोशल मीडिया पर साझा किया श्रद्धांजलि संदेश
विज्ञापन
हमीरपुर। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और ही-मैन के नाम से मशहूर धर्मेंद्र का सोमवार दोपहर निधन हो गया। धर्मेंद्र के निधन की खबर से हमीरपुर के कलाकारों और कला प्रेमियों में भी गहरा शोक है।
धर्मेंद्र के निधन के बाद हमीरपुर में भी लोगों ने सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि संदेश साझा करते हुए दुख व्यक्त किया। कई युवाओं ने लिखा कि धर्मेंद्र सिर्फ एक अभिनेता नहीं, बल्कि भावनाओं से जुड़ा नाम थे और उनकी अदाकारी और सादगी हमेशा याद रखी जाएगी।
जिले के प्रतिष्ठित कलाकार और इंडियाज गॉट टैलेंट फेम जयविजय विजय सचान ने एक्स पर धर्मेंद्र के साथ अपना 13 सेकेंड का वीडियो साझा कर भावुक श्रद्धांजलि दी है। वीडियो के साथ जयविजय ने लिखा कि उन्हें अब भी विश्वास नहीं हो रहा कि धरम जी अब इस दुनिया में नहीं हैं। जयविजय सचान एक प्रसिद्ध कॉमेडियन, मिमिक्री आर्टिस्ट और परफॉर्मर हैं, जो हमीरपुर उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखते हैं और वर्तमान में मुंबई में काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
सुमेरपुर के डॉक्टर इमाद ने भी जताया दुख
सुमेरपुर कस्बे के रहने वाले डॉ. इमाद ने धर्मेंद्र के साथ बिताए पल याद करते हुए कहा कि धर्मेंद्र न सिर्फ एक महान कलाकार, बल्कि बेहद सरल और भावुक स्वभाव के इंसान थे। उन्होंने बताया कि वे हर वर्ष 8 दिसंबर को उनके जन्मदिन पर मुंबई जाते थे और धर्मेंद्र हमेशा उन्हें आशीर्वाद देते हुए कहते थे, बेटा खुश रहो।