हमीरपुर। राज्य महिला आयोग की सदस्य पूनम कपूर ने कलक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत लगाए गए जागरुकता शिविर में जानकारी ली। साथ ही महिला उत्पीड़न संबंधी प्रकरण सुने। जिला प्रोबेशन अधिकारी नीरज कुमार ने मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के संबंध में लोगों को जानकारी दी।
जन सुनवाई में पीड़ित महिला लक्ष्मी देवी, देशराज प्रजापति, चंदा देवी, संगीता, चुन्नी, संपत, किशन कुमारी, प्रियंका सिंह, माया, प्रीती गुप्ता, फूलकली, अंकित, प्रियंका, उमा, ज्योत्सना सिंह ने अपनी समस्याएं बताईं। इस मौके पर कुल 19 शिकायतें प्राप्त हुईं। इस मौके पर एएसपी अनूप कुमार सिंह, सदर सीओ अनुराग सिंह, सीएमओ डा. अशोक कुमार रावत, जिला समाज कल्याण अधिकारी अभयकुमार सागर, बीएसए सतीश कुमार, महिला थानाध्यक्ष संगीता सिंह, नीलम बाजपेयी, मीना यादव, शकुंतला निषाद रहीं। (संवाद)