{"_id":"63bb04a092c0ec1c5e0e17de","slug":"cold-se-2-ki-jaan-gai-hamirpur-news-knp7377732148","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: ठंड लगने से दो की मौत, दिन भर ठिठुरे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: ठंड लगने से दो की मौत, दिन भर ठिठुरे लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
/मौदहा /राठ। शीत लहर के चलते दो और लोगों की मौत हो गई। रविवार को सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा है। कोहरे के चलते गिरती बूंदों से मार्ग बारिश की तरह गीले दिखाई दिए। हालांकि दोपहर में धूप निकलने से लोगों ने राहत महसूस की। रविवार को न्यूनतम तापमान चार डिग्री और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
राठ संवाद के अनुसार क्षेत्र के टोला गांव निवासी प्रकाश कुशवाहा ने बताया ठंड की चपेट में आकर पत्नी गायत्री (36) की हालत बिगड़ गई। रविवार सुबह सीएचसी लाए। इलाज के बाद घर ले गए।
देर शाम गायत्री अलाव सेंकते समय बेहोश हो गईं। परिजन सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। डॉ. अखिलेश कुमार सिंह ने बताया परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है।
विज्ञापन
मौदहा संवाद के अनुसार कुरारा निवासी बाबूलाल (40) वर्ष पुत्र देवी दयाल दिल्ली में सिलाई का काम कर अपने बच्चों का भरण पोषण करता था। चार दिन पहले मौदहा विकासखंड के ग्राम खैरी अपनी ससुराल आया था। जहां उसकी तबीयत खराब होने पर ससुराल वालों ने प्राइवेट तौर पर डॉक्टरों से उपचार कराया लेकिन तबीयत में सुधार न होने पर बीती रात परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।