फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Clouds scared to farmers

किसानों को डरा रहे बादल

Wed, 08 Mar 2017 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Wed, 08 Mar 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
Clouds scared to farmers
मौसम के बदलाव के बाद थ्रे‌‌शिंग कार्य में जुटे किसान। - फोटो : अमर उजाला
सुबह से घुमड़ रहे बादलाें ने किसानाें के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं। एक ओर जहां किसान मटर, मसूर, लाही सरसों की फसलाें की कटाई करने में लगा है। वहीं, अब मौसम के बदलते तेवरों को देख किसान खेतों में पड़ी फसलों को समेटने में लग गया है। मौसम की मार झेल रहे जिले के किसानों
विज्ञापन


के माथे में एक बार फिर चिंता की लकीरें दिख रही हैं। बुधवार की सुबह से बादलों के साथ हल्की फुहारों ने उन्हें भयभीत कर दिया है। किसानाें का कहना है कि कई वर्षों से प्राकृतिक आपदाओं से उनकी आर्थिक स्थिति को खासा नुकसान पहुंचा है। वहीं, इस वर्ष बिना किसी बाधा के अब तक फसलों को देखकर
विज्ञापन


अच्छी पैदावार की उम्मीदें लगा रखी है। लेकिन अचानक मौसम के बदलाव को देखकर मन मे बेचैनी हो रही है। इसके चलते वह खेतों में कटी पड़ी फसल को जल्द से जल्द समेट घर पहुंचाने की जुगत में लगा है। कुरारा विकास खंड के जखेला गांव निवासी मुल्लू सिंह ने बताया कि दस बीघे में मटर बोया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसकी कटाई का काम चल रहा है। अभी आधी कटाई हुई है। मौसम के बदलते मिजाज को देखकर पहले कटे मटर की कतराई का काम शुरू करा दिया है। बाकी खेत की कटाई बाद में होती रहेगी।

बेमौसम बादल देख किसान हैरान
मौसम के बदलते तेवरो ने रबी की फसल की कटाई में लगे किसानाें के दिलों की धड़कने बढ़ा दी है। प्राकृतिक आपदा की आशंका से किसान भयभीत दिखाई दे रहे है।लगभग आठ साल से प्राकृतिक आपदा का दंश झेल रहे किसानों को इस बार रबी की लहलहाती फसले मरहम लगा रही है। बर्षो बाद खेती से

अच्छी पैदावार होने की संभावना दिखाई दे रही है। लेकिन मंगलवार की रात से आसमान में घुमड़ते बादलों ने किसानों की धड़कने तेज कर दी है। किसान जुगुल किशोर, रामप्रसाद, नाथूराम, हरिसिंह, भूपसिंह, रामकृपाल, श्रीपत आदि का कहना है कि इस समय मसूर व मटर की कटाई व थ्रेसिंग चल रही है।


चना, गेहूं, लाही की फसले भी पकना शुरू हो गई है। किसी तरह का प्राकृतिक कहर किसानों को तबाह कर देगा। भगवान से दूआ मांगते हुए उन्होंने कहा कि ईश्वर इस बार रहम करना। बड़े जतन से फसले उगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed