{"_id":"60fb04968ebc3e582672c341","slug":"closed-community-toilets-are-not-handover-hamirpur-news-knp642002663","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद पड़े सामुदायिक शौचालय नहीं हो रहे हैंडओवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद पड़े सामुदायिक शौचालय नहीं हो रहे हैंडओवर
विज्ञापन
खंडेह में निर्माणाधीन सामुदायिक शौचालय की गिरी छत। संवाद
- फोटो : HAMIRPUR
हमीरपुर। ग्राम पंचायतों में बनाए गए सामुदायिक शौचालयों की देखरेख स्वयं सहायता समूह करेंगे। इस कारण तैयार शौचालयों को हैंडओवर करने में ग्राम पंचायत सचिव लापरवाही बरत रहे हैं। ऐसे ही 14 लापरवाह ग्राम पंचायत सचिवों का डीपीआरओ ने वेतन रोका है। साथ ही दी नोटिस देकर तीन दिन में शौचालय हैंडओवर कराने की कार्रवाई पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।
डीपीआरओ राजेंद्र प्रकाश ने बताया कि कुरारा ब्लाक के ग्राम भौली व बचरौली में सामुदायिक शौचालयों का निर्माण पूरा होने के बावजूद स्वयं सहायता समूहों को हैंडओवर नहीं किया है। इसके चलते सचिव शिवा का वेतन रोकने के साथ नोटिस दिया है। पतारा व कुसमरा में सचिव निशा, ककरऊ, चकोठी गांव में तैनात ग्राम पंचायत सचिव बलजीत कुमार, ग्राम कनौटा व चंदूपुर में सचिव मधु, कुरारा देहात में सचिव विनोद कुमार, देवीगंज गांव की सचिव अमिता सचान को नोटिस जारी कर वेतन रोका गया है।
वहीं मनकीखुर्द के ग्राम पंचायत सचिव हरिबाबू का वेतन रोकन के साथ नोटिस देकर संबंधित स्वय सहायता समूह को सामुदायिक शौचालय हैंड ओवर किए जाने के निर्देश दिए हैं। डीपीआरओ ने बताया कि गोहांड ब्लॉक में चंदवारी, कछवाकला, धगवां में तैनात ग्राम पंचायत सचिवों में क्रमश: विनय कुमार यादव, शत्रुघ्न सिंह, रामप्रकाश को नोटिस जारी कर वेतन रोका है। जराखर, बरुआ, पवई, अलकछवा, जमखुरी ग्रामों में हैंडओवर की कार्रवाई न होने पर सचिव लेखराज राजपूत व बिपिन बिहारी और बड़ाखरका, जखेड़ी, बंगरा, रावतपुरा गांव में सामुदायिक शौचालय हैंडओवर न करने पर सचिव राजेश कुमार व उपेंद्र कुमार का वेतन रोकने की कार्रवाई कर नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
निर्माणाधीन सामुदायिक शौचालय भवन की आधी छत गिरी
हमीरपुर। स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांवों में सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कराया जा रहा है, लेकिन ग्राम पंचायतों की लापरवाही से तमाम सामुदायिक शौचालय अधूरे हैं। मौदहा के खंडेह गांव में निर्माणाधीन शौचालय की बारिश से आधी छत ही गिर गई। इसमें प्रधान और सचिव की लापरवाही उजागर हो रही है।
मौदहा ब्लाक क्षेत्र के खंडेह गांव में 18 सीटों वाला सामुदायिक शौचालय का निर्माण करीब पांच लाख की लागत से कराया जा रहा है। गांव निवासी अशोक कुमार दुबे ने बताया कि पूर्व प्रधान पुष्पलता व सचिव दुर्गेश नंदन पांडेय ने किसी ग्रामीण को ठेका देकर निर्माण कराया है, जो अभी भी अधूरा है। बताया कि छत में नाममात्र की सरिया लगाई गई है। कहा कि बीडीओ अभिमन्यु सेठ से शिकायत की तो उन्होंने कहा कि छत के नीचे लगी बल्ली टूटने से डैमेज हुई है।
इसकी जांच कराएंगे। डीपीआरओ राजेंद्र प्रकाश ने बताया कि जानकारी की गई है। सचिव ने बताया है कि शौचालय निर्माण को लगाई गई बल्ली के धंसकने से ढोला क्रेक होने पर दोबारा छत डलवाई जा रही है। बताया कि सचिव ने बताया कि अभी खाते में दो लाख रुपयेे पड़े हैं।