फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   civic,yojna,hamirpur

योजना के लाभार्थियों से सीएम का वर्चुअल संवाद

Mon, 30 Aug 2021 10:20 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 10:20 PM IST
विज्ञापन
civic,yojna,hamirpur
हमीरपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी व पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों से मुख्यमंत्री ने वर्चुअल संवाद किया। जिसमें मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों के खाते में सिंगल क्लिक के माध्यम से धनराशि हस्तांतरित की। जनपद के 1214 लाभार्थियों के खातों में कुल 8.62 करोड़ की धनराशि हस्तांतरित की गई है।
विज्ञापन

नगर पालिका के आंबेडकर पार्क में सोमवार को आयोजित मुख्यमंत्री वर्चुअल संवाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चेयरमैन कुलदीप निषाद मौजूद रहे। इस मौके पर परियोजना निदेशक/अपर जिलाधिकारी विनय प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया योजना के जनपद में 451 लाभार्थियों को प्रथम किस्त, 255 लाभार्थियों को द्वितीय किस्त व 508 लाभार्थियों को तृतीय किस्त की धनराशि जारी की गई है। जिसमें कुल 8.62 करोड़ की धनराशि हस्तांतरित की गई। बताया प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में शहरी पथ विक्रेताओं को ऋण वितरण के लिए वित्तीय वर्ष 2020-21 में 3920 का लक्ष्य प्राप्त हुआ था। जिसमें जनपद की समस्त नगर निकायों में 3334 लाभार्थियों को ऋण वितरण किया जा चुका है।
विज्ञापन

वहीं संकल्प से सिद्धि अभियान में 324 के लक्ष्य के सापेक्ष 595 लाभार्थियों को ऋण वितरित किए जा चुके हैं। बताया लक्ष्य का 183.64 प्रतिशत के साथ जनपद प्रदेश में दूसरे स्थान पर है। इस मौके पर मुख्यमंत्री के वर्चुअल संवाद का सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी/एसडीएम संजीव कुमार शाक्य, परियोजना अधिकारी सुधीर कुमार सिंह व भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक डॉ. जीके द्विवेदी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed