{"_id":"61097c848ebc3ebca81cd3f0","slug":"civic-river-hamirpur-hamirpur-news-knp6440088188","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंद्रावल नदी का पानी घटने से प्रशासन को राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंद्रावल नदी का पानी घटने से प्रशासन को राहत
विज्ञापन
चंद्रावल नदी के पढ़ोरी गांव का खाली हुआ रपटा।
- फोटो : HAMIRPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौदहा। सोमवार सुबह चंद्रावल नदी में बाढ़ आने पर पढ़ोसी के पास सिसोलर मार्ग के रपटे से आवागमन बंद कर दिया गया था। सोमवार को करीब दो फीट पानी घट जाने से आवागमन शुरू कर दिया गया है। हालांकि नदी की स्थिति पर नजर बनाए रखने के लिए दोनों ओर पुलिस बल तैनात है।
क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से सोमवार सुबह चंद्रावल नदी में अचानक पानी आने से लोगों में दहशत थी। पानी नदी पर बने रपटे से करीब तीन फीट ऊपर बहने से आवागमन बाधित हो गया था। जिससे लगभग दो दर्जन गांवों का तहसील मुख्यालय से संपर्क टूट गया था। एसडीएम राजेश कुमार चौरसिया, सीओ रवि प्रकाश समेत कोतवाल और पढ़ोरी चौकी प्रभारी संभावित बाढ़ से निपटने की तैयारियों में लगे रहे।
पढ़ोरी चौकी प्रभारी हरिश्चंद्र दिनरात क्षेत्र के निचले इलाकों में जाकर लोगों से मिलते रहे और एहतियात के तौर पर दोनों ओर पुलिस बल तैनात कर दी। मंगलवार पानी कम होने पर यातायात व्यवस्था चालू कर दी गई है। लेकिन अभी भी पानी पुल के ऊपर चल रहा है। एहतियात के तौर पर अभी भी पुलिस बल तैनात है। संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने की पूरी तैयारियां की जा रही है और सभी से नदी में नहीं जाने की अपील की जा रही है।