फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   civic,pradarshan,hamirpur news

वेतन काटे जाने का आदेश वापस लें

Thu, 04 Mar 2021 07:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 07:22 PM IST
विज्ञापन
civic,pradarshan,hamirpur news
एडीएम विनय प्रकाश श्रीवास्तव को ज्ञापन देते कर्मचारी संघ के पदधिकारी। संवाद - फोटो : HAMIRPUR
हमीरपुर। साथी कर्मचारी की हत्या के विरोध में आरोपी की गिरफ्तारी करने मांग को लेकर कलक्ट्रेट कर्मचारियों ने तीन दिन तक कार्य बहिष्कार कर धरना-प्रदर्शन किया। इस पर जिलाधिकारी ने सभी कर्मचारियों का तीन दिन का वेतन रोकने के आदेश दिया है। इस पर गुरुवार को कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ के कर्मचारियों ने अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर वेतन काटे जाने के आदेश को वापस लेने मांग की।
विज्ञापन

बीते दिनों मौदहा तहसील में तैनात सहायक लेखाकार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्यारोपी की गिरफ्तारी को लेकर मिनिस्ट्रीयल कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ आंदोलित रहा। पदाधिकारियों ने कार्य बहिष्कार कर धरना-प्रदर्शन किया। तीन दिन धरना-प्रदर्शन के बाद पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन जिलाधिकारी ज्ञानेश्वर त्रिपाठी ने इन तीन दिनों का सभी कर्मचारियों का वेतन रोके जाने के आदेश दिए। इस पर कर्मचारियों ने अपर जिलाधिकारी विनय प्रकाश श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपकर आदेश वापस लेने की मांग की है। पदाधिकारियों का कहना है कि अगर पांच मार्च तक आदेश वापस नहीं लिया जाता है तो कलक्ट्रेट संघ प्रदर्शन करने को मजबूर होगा।
विज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में संघ के जिलाध्यक्ष जगदीश निगम, जिलामंत्री प्रकाश सौरभ, वरिष्ठ उपाध्यक्ष लल्लू सिंह कुशवाहा, प्रमोद कुमार सोनकर, इबादउल्ला आदि रहे। राठ संवाद के अनुसार वेतन काटने के आदेश से आक्रोशित कर्मचारी गुरुवार को फिर से धरने पर बैठ गए। इस मौके पर मिनिस्ट्रीयल कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ की तहसील अध्यक्ष सुनीता अहिरवार, स्वामी प्रसाद, इंद्रपाल सिंह, चंद्रप्रकाश, कुमारी शिखा, शिवम राजपूत, राजेश गौतम, महावीर मिश्रा, कमलाकांत साहू आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed