{"_id":"6150a4108ebc3efd5a76e196","slug":"civic-net-hamirpur-hamirpur-news-knp654507037","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे आरक्षण केंद्र में नेटवर्क की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे आरक्षण केंद्र में नेटवर्क की समस्या
विज्ञापन
राठ। नगर के रेलवे आरक्षण केंद्र में नेटवर्क की समस्या बनी रहती है। इस कारण वृद्ध को एक सप्ताह से टरकाया गया। मजबूरी में उन्होंने प्राइवेट दुकान से अतिरिक्त धनराशि खर्च कर दो टिकट बनवाए। आरक्षण केंद्र के बाबू पर लापरवाही का आरोप लगा कार्रवाई की मांग की है। बुधौलियाना निवासी रामप्रसाद ने बताया 18 सितंबर को अहमदनगर गए थे।
9 सितंबर को नगर के रेलवे आरक्षण केंद्र पर झांसी से अहमदनगर के लिए टिकट बुक कराने पहुंचे। जहां नेट न आने की बात कह बाबू ने अगले दिन आने को कहा। रामप्रसाद ने बताया लगातार आठ दिन तक भटकने के बावजूद नेट न आने का जवाब मिलता रहा। 16 सितंबर को केंद्र के बाबू ने उन्हें किसी दुकान से टिकट बुक कराने की सलाह दी। आवश्यक कार्य से जाना था, इसलिए प्राइवेट दुकान से 5100 रुपये में दो टिकट बुक कराए।
टिकटों की कीमत 4981.35 दर्ज थी। रामप्रसाद का आरोप है आरक्षण खिड़की प्रभारी की लापरवाही से उन्हें 1131 रुपये व दुकानदार का कमीशन अतिरिक्त भुगतना पड़ा। मामले में विभागीय जांच व कार्रवाई की मांग की है। वहीं आरक्षण केंद्र प्रभारी राहुल नामदेव ने बताया उक्त व्यक्ति तत्काल में टिकट बनवाने आए थे। नेट न होने से उनके टिकट नहीं बन पाए। बताया केंद्र में अधिकांश नेट की समस्या रहती है। (संवाद)