{"_id":"60f3065a8ebc3e79b436b7e8","slug":"civic-hamirpur-news-prasikshan-hamirpur-news-knp64069770","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवनिर्वाचित प्रधानों को दिया गया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवनिर्वाचित प्रधानों को दिया गया प्रशिक्षण
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर। नवनिर्वाचित प्रधानों का एक दिवसीय प्रशिक्षण जूम एप के माध्यम से ऑनलाइन हुआ। इस मौके पर डीडी पंचायत समेत प्रदेश के चयनित अधिकारियों ने प्रधानों को विकास कार्यों से संबंधित जानकारी दी।
विकास खंड कार्यालय के सभागार में शनिवार को तीन स्थानों पर कार्यशाला हुईं। जिसमें टेढ़ा में ग्राम पंचायत सचिव मनोज गुप्ता, पौथिया में अरविंद कुमार सोनी व ब्लॉक कार्यालय में अरविंद कुमार पाल की अगुवाई में प्रशिक्षण हुआ। इस मौके पर जूम एप के माध्यम से ग्राम प्रधानों को जानकारी उपलब्ध कराई गई। चित्रकूट धाम मंडल के डीडी पंचायत ने प्रशिक्षण का शुभारंभ कर पंचायत राज व्यवस्था, ग्राम पंचायतों की कार्य प्रणाली संबधित आधुनिक तकनीकी की जानकारी दी।
लखनऊ से चयनित अधिकारी रामप्रकाश सिंह, आदित्य पाल, नागेंद्र सिंह गौतम, शशीधर शुक्ला समेत मास्टर ट्रेनरों ने भी एप के माध्यम से उनका उन्मुखीकरण किया। डीपीआरओ राजेंद्र प्रकाश ने प्रशिक्षण से प्राप्त अनुभवों को ग्राम पंचायत के विकास में लगाए जाने के लिए कहा। उन्होंने पत्रकारों को बताया जिले में 17 स्थानों पर कार्यशाला आयोजित की गईं और जिले के 330 ग्राम प्रधानों को प्रशिक्षण दिया गया। एडीपीआरओ सुरेश धुरिया, एडीओ पंचायत सत्यप्रकाश गुप्ता आदि मौजूद रहे।