फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   civic

हमीरपुरः पति की मौत पर मदद मिली तो फफक पड़ी वृद्धा

Thu, 07 Jul 2022 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
civic
राठ के बरुआ गांव में एसडीएम द्वारा सहायता राशि की स्लिप देने पर फफक कर रोतीं रती। - फोटो : HAMIRPUR
राठ। बिजली गिरने से मरे 65 वर्षीय काशीप्रसाद कुशवाहा की पत्नी रति को गुरुवार को एसडीएम पवन प्रकाश ने चार लाख की मदद दी तो वह रो पड़ी।
विज्ञापन

रति ने बताया कि पति काशीप्रसाद के नाम पर चार बीघा जमीन है। वह इकलौते पुत्र देवदत्त के साथ खेती कर परिवार का भरण पोषण करते थे। पुत्री संपत विवाह के बाद अपनी ससुराल चली गई। देवदत्त का विवाह कर बहू घर लाए। डेढ़ साल पहले देवदत्त की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। देवदत्त की तीन संतानें नेहा (8), साक्षी (3) व काजल (2) हैं। बुधवार को खेत में बकरियां चराते वक्त बिजली गिरने से काशीप्रसाद की मौत हो गई। बेटे के बाद पति को खोकर रति पूरी तरह से टूट चुकी है। गुरुवार दोपहर एसडीएम ने सहायता राशि देकर ढांढस बंधाया। 24 घंटे में प्रभावित परिवारों को आर्थिक मदद दी गई।

मौदहा संवाद के मुताबिक तहसीलदार सुक्रमा प्रसाद ने बताया कि बिजली गिरने से रामबाबू की मौत की सूचना मिली है। उसकी पत्नी को चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने के साथ गांव निवासी सुनीता की भैंस मरने पर 30 हजार रुपये की मदद दी गई है। गहरौली संवाद के मुताबिक बिजली गिरने से मरी श्वेता का शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा तो परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। देवेंद्र राजपूत ने बताया कि उसकी बहन श्वेता की शादी करहरा गांव निवासी इंजीनियर जितेंद्र कुमार के साथ तय की थी। दो जून को गोद भराई हो चुकी थी। दिसंबर में शादी होनी थी। उप जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने पीड़ितों को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed