फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   civic

मौदहा की महिलाओं ने मांगा पानी

Sat, 04 Jun 2022 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
civic
मौदहा तहसील में आयोजित समाधान दिवस पर लोगों की समस्या सुनते डीएम व एसपी। - फोटो : HAMIRPUR
हमीरपुर। समाधान दिवस में मौदहा की महिलाओं ने पानी मांगा। कहा क्षेत्र में पेयजल संकट है। कई बार गुहार पर भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिलाधिकारी ने जल संस्थान और नगर पालिका परिषद के अधिकारियों को मबुलाकर समस्या के समाधान के लिए कहा। महिलाओं को एक बार फिर आश्वासन लेकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन

मौदहा संवाद के मुताबिक समाधान दिवस में कुल 99 शिकायतें आईं। इनमें पांच का निस्तारण किया गया। मुस्कुरा ब्लाक के उमरी गांव की एक महिला ने तालाब में अतिक्रमण खाली न कराए जाने से आहत होकर अनशन की चेतावनी दे डाली। मराठीपुरा मोहल्ला निवासी अरविंद कुमार ने बिना बिजली के कनेक्शन के बकाया दो लाख की आरसी जारी करने की शिकायत की।
विज्ञापन

सदर तहसील में फरियादियों की शिकायत पर ध्यान देने के बजाय अधिकारियों का पूरा ध्यान अपने मोबाइल के व्हाट्सएप पर ही दिखा। यहां पर एडीएम न्यायिक नागेंद्र यादव, क्षेत्राधिकारी सदर रवि प्रकाश सिंह ने समस्याएं सुनीं। बड़ा कछार की ग्राम प्रधान रामप्यारी निषाद ने अतिक्रमण हटाने की मांग की है। मन्नू प्रसाद ने नमामि गंगे के तहत उसके खेत से लाइन बिछाए जाने की शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राठ संवाद के अनुसार एडीएम रमेश चंद्र की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में 103 शिकायती पत्र आए। देवरा गांव निवासी हरीसिंह ने अतिक्रमण अभियान में कर्मचारियों पर पक्षपात का आरोप लगाया। बकरई गांव के धीरेंद्र सिंह व गल्हिया गांव के सुंदरलाल उर्फ श्यामसुंदर ने जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत की। धनौरी गांव के घनश्याम ने बताया गांव की सहकारी साधन समिति में 20 क्विंटल गेहूं बेचा था। एक माह बाद भी खाते में भुगतान नहीं आया।

सरीला संवाद के अनुसार समाधान दिवस में 57 शिकायतों में 11 का निस्तारण किया गया। एडीएम नमामि गंगे राजेश कुमार यादव की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस हुआ। पुरैनी के दयानंद ने आग लगने से हुए नुकसान का मुआवजा मांगा। मांझखोर निवासी गोपालदास ने नई सड़क में नाली निर्माण न कराने से जलभराव की शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed