{"_id":"628bcf7509d57940e957d70e","slug":"civic-hamirpur-news-knp6984779181","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाला निर्माण और सड़कों के प्रस्ताव पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाला निर्माण और सड़कों के प्रस्ताव पास
विज्ञापन
सरीला में क्षेत्र पंचायत बैठक में जानकारी देते एपीओ जितेंद्र कुमार।
- फोटो : HAMIRPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरीला। ब्लाक सभागार में क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई। इसमें दो विभागों के अफसरों के गैरहाजिर होने पर बीडीओ व ब्लाक प्रमुख ने नाराजगी जताई। स्वास्थ्य मेलों के आयोजन में भी लापरवाही का आरोप लगाया। बैठक में जल रोक बांध, नाला निर्माण, सीसी सड़कों सहित अन्य काम के प्रस्ताव पारित किए गए।
क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष चंद्रिका राजपूत की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक हुई। बैठक में खंड विकास अधिकारी दिव्या त्रिपाठी ने योजनाओं की जानकारी दी। अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी जितेंद्र कुमार ने मनरेगा के बारे में बताया। एडीओ पंचायत रामबरन सिंह ने पंचायती राज की योजनाओं की जानकारी दी। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के जरिये हर रविवार को स्वास्थ्य उप केंद्रों पर लगाए जा रहे स्वास्थ्य मेलों की जानकारी दी गई। क्षेत्र पंचायत प्रमुख ने आरोप लगाया कि मेले का आयोजन कभी-कभार ही किया जा रहा है।
बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी व पूर्ति अधिकारी के गैरहाजिर रहने पर बीडीओ व ब्लाक प्रमुख ने नाराजगी जाहिर करते हुए सूचना उच्चाधिकारियों को देने की बात कही। ब्लाक प्रमुख ने मौजूद बीडीसी सदस्य व ग्राम प्रधानों से क्षेत्र के विकास की कार्य योजना तैयार कराने को कहा। ग्राम पंचायत बौधर, खेड़ाशिलाजीत, बंधौली व इछौरा के प्रधानों ने पिछले डेढ़ माह से सचिव की तैनाती का मुद्दा उठा विकास कार्य बाधित होने की बात कही। एडीओ मनोहर सोनी, इमरान मौजूद रहे।