{"_id":"628bcc73a8a1860982625ad7","slug":"civic-hamirpur-news-knp698472814","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवंटित जगह पर शिफ्ट हो बस अड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवंटित जगह पर शिफ्ट हो बस अड्डा
विज्ञापन
लखनऊ में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से वार्ता करते सदर विधायक डा.मनोज प्रजापति।
- फोटो : HAMIRPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। सदर विधायक ने परिवहन मंत्री से बस स्टेशन कुछेछा विकास भवन के बगल में आवंटित जमीन पर शिफ्ट करने की मांग की है। उनका कहना है कि शहर के मध्य स्थित बस स्टेशन छोटा व शहर के मुख्य मार्ग पर संचालित होने के कारण बसों व अन्य वाहनों को आने-जाने में काफी कठिनाई होती है। इससे अक्सर जाम लगता है।
सदर विधायक डॉ. मनोज प्रजापति ने सोमवार को लखनऊ में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से मुलाकात की। बताया कि बस स्टेशन के पीछे ही डिपो की कार्यशाला स्थित है। इसे आवंटित भूमि पर शिफ्ट कर स्थापित किए जाने का प्रस्ताव क्षेत्रीय स्तर से मुख्यालय को प्रेषित किया जा चुका है, लेकिन उस पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पूर्व में आवंटित भूमि पर पाठशाला स्थापित करने का प्रस्ताव मुख्यालय स्तर से शासन को प्रेषित किया गया था। परिवहन मंत्री से डिपो कार्यशाला को कुछेछा विकास भवन के बगल में शिफ्ट कराए जाने की मांग की है।
सदर विधायक ने मंत्री को बताया कि शहर स्थित परिवहन निगम के डिपो को 63 बसें आवंटित हैं। कुछ अक्सर खराब रहती हैं। इस कारणयात्रियों को परिवहन की आवश्यकताएं पूरी नहीं हो पा रही हैं। जनता को सुगम सुविधा उपलब्ध कराने के दृष्टिगत नई बसों का आवंटन किया जाना आवश्यक है। हमीरपुर से लखनऊ का अधिक आवागमन होने के कारण हमीरपुर, कानपुर, लखनऊ मार्ग पर कम से कम प्रतिदिन दो एसी बसों का संचालन करवाया जाना अति आवश्यक है। वहीं यात्रियों की सुविधा को देखते हुए 15 नई बसों का संचालन कराए जाने की मांग की है।