फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   civic

आंधी ने उड़ाई बिजली, फाल्ट की झड़ी

Thu, 05 May 2022 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
civic
सुमेरपुर क्षेत्र के इंगोहटा में राजकीय नलकुप 166 एचजी का आंधी से ध्वस्त पोल व ट्रांसफार्मर। - फोटो : HAMIRPUR
भरुआ सुमेरपुर/गहरौली। बुधवार की शाम और रात में आई आंधी ने बिजली उड़ा दी। खंबे और तार टूटने से बिवांर सब स्टेशन की बिजली रातभर और गहरौली के 30 गांवों बिजली 21 घंटे गुल रही। बिजली न आने से पानी की समस्या भी रही। उमस भरी गर्मी में लोगों को रातभर नींद नहीं आ सकी। सुबह उठते ही पानी के बंदोबस्त में लगना पड़ा। फाल्टों की मरम्मत में अभियंताओं के पसीने छूट गए।
विज्ञापन

इंगोहटा, विदोखर, मवई जार, पलरा में आंधी से पेड़ उखड़कर जमींदोज हो गए। इंगोहटा, विदोखर में एक दर्जन से ज्यादा विद्युत पोल धराशाई होने से कई गांवों की बिजली गुल हो गई। आंधी से सुमेरपुर द्वितीय, विदोखर, टेढ़ा, पारा रैपुरा, सुमेरपुर आदि सब स्टेशनों से जुड़े कई गांवों की बिजली गुल रही। कस्बे के 132 केवी सब स्टेशन से बिवांर सब स्टेशन को गई 33 केवी लाइन विदोखर के आसपास पेड़ों के गिरने से टूट गई। इससे जुड़े एक दर्जन से ज्यादा गांवों की बिजली गुल रही। गुरुवार को दिनभर मरम्मत होने के उपरांत शाम को आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत महसूस की। विद्युत वितरण उपखंड के अवर अभियंता रवीन्द्र कुमार ने बताया कि आंधी से विभाग को पांच लाख का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

उधर, आंधी के साथ बारिश से विदोखर गांव के पास लाइन के ऊपर दो पेड़ गिरने के कारण दो पोल टूट गए। इससे इमलिया और बिवांर पावर हाउस के लोदीपुर, निवादा, बिभूनी, सायर, भरखरी, जल्ला, मसगांव, न्यूरिया केमोखर, हुसैना, गहरौली समेत 30 गांवों की बिजली 21 घंटे ठप रही। इमलिया पावर हाउस के अवर अभियंता अजय कुमार ने बताया कि फाल्ट के कारण दिक्कत आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed