फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   civic

बिन पैसा नहीं बन पा रही पांच सड़के

Wed, 04 May 2022 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
civic
जलाला भभौरा मार्ग में फैली पड़ी गिट्टियां। - फोटो : HAMIRPUR
हमीरपुर। बजट न मिलने से पांच सड़कों का काम पूरा नहीं हो सका है। किसी सड़क पर मिट्टी तो किसी पर गिट्टी फैली है। इससे राहगीरों का चलना मुश्किल है।
विज्ञापन

वर्ष 20-21 में जिले की पांच सड़कों के लिए बुंदेलखंड विकास निधि से 10 करोड़ की लागत से 14 किमी सड़कों का निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग करा रहा है। इसमें मौदहा से लेवा, जलाला से भंभौरा, राठ कुछेछा मार्ग से नहर पट्टी होते हुए कोठापुल, सरीला बहेला से दादव मार्ग व कैमोखर से उमरी मार्ग शामिल हैं। इनके लिए अब तक शासन ने एक करोड़ 58 लाख जारी किए हैं। शेष आवंटन न होने से सड़कों का निर्माण कार्य ठप है।
शासन ने दो करोड़ 86 लाख की लागत से चार किमी मौदहा से लेवा संपर्क मार्ग के लिए 22 लाख, दो करोड़ 38 लाख से तीन किमी जलाला से यमुना साउथ भंभौरा मार्ग के लिए 21 लाख और एक करोड़ 87 लाख से ढ़ाई किमी राठ कुछेछा से कोठापुल मार्ग के लिए साढ़े पांच लाख रुपये ही जारी किए हैं। दो करोड़ से तीन किमी सरीला बहेला से दादव मार्ग को साढ़े बीस लाख व 89 लाख से सवा किमी कैमोखर उमरी मार्ग के लिए साढ़े आठ लाख की ही धनराशि मिली है।
विज्ञापन

जलाला निवासी अवधेश सिंह ने बताया कि ठेकेदार ने मार्ग में गिट्टी डलवा दी हैं। यह दो माह से फैली पड़ी हैं। पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया है। पत्योरा निवासी अनंता सिंह ने बताया कि भंभौरा गांव के नजदीक उसकी खेती है, लेकिन पूरे मार्ग में कार्यदायी संस्था ने गिट्टी फैला रखी है। इसमें ट्रैक्टर पंचर होता रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन से मिट्टी के लिए बीस फीसदी धनराशि मिली थी। धन आवंटन के लिए शासन से मांग की गई है। गिट्टी फैलने वाले मार्गों पर जल्द ही डस्ट डलवाई जाएगी। धनराशि मिलते ही सड़कों का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।
-एम एल वर्मा, अधिशासी अभियंता लोनिवि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed