फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   civic

लोगों को नहीं मिलता, सड़क पर बहता पानी

Thu, 24 Mar 2022 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
civic
सुमेरपुर कस्बे के धर्मेश्वरबाबा मोहल्ले में लीकेज से बहता पानी। - फोटो : HAMIRPUR
भरुआ सुमेरपुर। वार्ड नंबर चार धर्मेश्वर बाबा में जल निगम व जल संस्थान की लापरवाही से पाइप लाइन में लीकेज होने से रोजाना हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। पाइप लाइन में लीकेज होने से आगे पूरी क्षमता के साथ पानी भी नहीं पहुंच रहा है। इससे कनेक्शन धारकों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

धर्मेश्वर बाबा मोहाल में बीते वर्ष जल निगम ने नलकूप लगाने के साथ पाइप लाइन डालने का भी काम किया था। नलकूप चालू होने पर पाइप लाइन में जगह-जगह पर लीकेज हो गए थे। इन्हें जल निगम ने दुरुस्त करा दिया है लेकिन परमहंस इंटर कॉलेज के पीछे महेश के मकान के पास बिजली के खंभे के बगल में पाइप लाइन में लीकेज अभी भी है। इससे प्रतिदिन हजारों लीटर पानी बह रहा है। विद्युत पोल के आसपास की जमीन भी कमजोर होती जा रही है। सभासद प्रतिनिधि शिवप्रकाश ने बताया कि इसकी शिकायत कई बार जल निगम और जल संस्थान से की जा चुकी है। दोनों एक-दूसरे पर टाल रहे हैं। जल संस्थान के रोहित चौरसिया ने बताया कि अभी पाइपलाइन हैंड ओवर नहीं हुई है। इस वजह से यह काम जल निगम करेगा। जल निगम के अवर अभियंता नीरज करपात्री ने बताया कि उन्होंने नलकूप व पाइप लाइन का हैंडओवर जल संस्थान को कर दिया है। अब लीकेज ठीक करने की जिम्मेदारी जल संस्थान की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed